लाइव न्यूज़ :

ऑक्सीजन कंसन्टेटर की कमी दूर करने पर विक्रेताओं की मदद कर रहा अमेजन

By भाषा | Updated: May 16, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली 16 मई ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ग्राहकों को ऑक्सीजन कंसन्टेटर उपलब्ध कराने के लिए भारतीय बाजार में लगातार विक्रेताओं के साथ काम कर रही है।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा कि एक हजार ऑक्सीजन कंसन्टेटर की पहली खेप भारत पहुंच गई है। जो ग्राहकों और विक्रेताओं की खरीद के लिए उपलब्ध है। शेष आठ हजार कंसन्टेटर के इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है।

उसने कहा, "अमेज़न पर विक्रेता अब पूरे भारत में ग्राहकों के लिए ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर, मास्क, दस्ताने, सैनिटाइज़र और कीटाणुनाशक जैसे अन्य उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों के साथ ऑक्सीजन कंसन्टेटर बेचे सकेंगे।’’

अमेजन इंडिया के उपाध्यक्ष मनीष तिवारी ने कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में हमने ऑक्सीजन कंसन्टेटर की उपलब्धता की खोज में 70 गुना तक की वृद्धि देखी है। ग्राहकों के लिए ऑक्सीजन कंसन्टेटर सहित महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों की सूची को बढ़ाने के लिए विक्रेताओं के साथ लगातार काम कर रहे हैं।’’

गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में तेजी से वृद्धि से चिकित्सीय ऑक्सीजन की कमी हो गई है। इसी के कारण भारतीय बाजार में ऑक्सीजन कंसन्टेटर की मांग तेजी से बढ़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख