लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया अपने कर्मचारियों, विक्रेताओं, सहयोगी इकाइयों के कर्मचारियों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी

By भाषा | Updated: April 12, 2021 17:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल ई-वाणिज्य कंपनी अमेजन ने सोमवार को कहा कि वह अपने और सहयोगी इकाइयों के सभी भारतीय कर्मचारियों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी।

कंपनी के बयान के अनुसार इसमें अमेजन फ्लेक्स ड्राइवर्स समेत डिलिवरी व्यवस्था से जुड़े भागीदार, भंडारण भागीदार ‘आई हैव स्पेस’, ट्रक भागदारी तथा उन के आश्रित शामिल हैं।

यह लाभ इस आनलाइन बिक्री मंच पर पिछले साल से सक्रिय रूप से सूचीबद्ध होने के साथ अमेजन डॉट इन पर सभी विक्रेताओं के लिए भी उपलब्ध होगा

बयान के अनुसार, ‘‘कोविड-19 टीका अब भारत में 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के लिये उपलब्ध है। अमेजन इंडिया अपने कर्मचारियों, अमेजन डॉट इन पर सूचीबद्ध विक्रेताओं और भागीदारों को टीकाकरण के लिये प्रोत्साहित कर रही है ताकि वे स्वयं, अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों की रक्षा कर सके।’’

बयान में कहा गया है कि कंपनी अपने, सहयोगी इकाइयों के साथ-साथ भागीदार नेटवर्क से जुड़े सभी भारतीय कर्मचारियों के टीकाकरण का खर्चा उठाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब