लाइव न्यूज़ :

अमेजन इंडिया ने स्टार्टअप के लिए परामर्श कार्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: April 11, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अप्रैल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन इंडिया ने ‘मेंटर कनेक्ट’ कार्यक्रम शुरू करने की घोषणा की है। इसके जरिये अमेजन लॉन्चपैड पहल के तहत नामांकित स्टार्टअप्स और उभरते ब्रांडों के मालिकों को वृद्धि में मदद की जाएगी।

एक बयान में कहा गया है कि इस कार्यक्रम के जरिये स्टार्टअप कंपनियों और उभरते ब्रांडों को उद्यम पूंजी कंपनियों, उद्योग के अनुभवी लोगों और अमेजन के नेतृत्व वाले अधिकारियों से विशेषज्ञ ज्ञान साझा सत्रों में भागीदारी का मौका मिलेगा। साथ ही उन्हें नेटवर्किंग कार्यक्रमों और 1:1 परामर्श सत्रों का भी हिस्सा बनने का अवसर प्राप्त होगा।

कई शैक्षणिक संस्थानों और उद्यम पूंजी कंपनियों मसलन फायरसाइड वेंचर्स, डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स, एलिवेशन कैपिटल और टुमारो कैपिटल ने पहले ही इस कार्यक्रम में भाग लेने और देश के स्टार्टअप की वृद्धि की कहानी में योगदान देने की सहमति दे दी है।

बयान में कहा गया है कि अमेजन लॉन्चपैड से जुड़े स्टार्टअप और उभरते ब्रांड इन लोगों से विभिन्न तरीकों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे।

बयान में कहा गया है कि इस मंच के जरिये उद्यमियों को सीखने और अपने स्टार्टअप को उद्योग के समक्ष पेश करने का अवसर मिलेगा। साथ ही उन्हें विशेषज्ञों से रणनीति और कामकाज की चुनौतियों के बारे में भी सीखने का अवसर प्राप्त होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें