लाइव न्यूज़ :

वस्तुओं की फर्जी समीक्षा के लिए ब्रिटेन के नियामक के निशाने पर अमेजन, गूगल

By भाषा | Updated: June 25, 2021 17:33 IST

Open in App

लंदन, 25 जून (एपी) ब्रिटेन के नियामकों ने शुक्रवार को कहा कि वे गूगल और अमेजन द्वारा ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध उत्पादों और सेवाओं की फर्जी समीक्षाओं को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठाने के आरोपों की जांच कर रहे हैं।

प्रतिस्पर्धा और बाजार प्राधिकरण ने कहा कि उसने दोनों कंपनियों के खिलाफ इस बात के लिए औपचारिक जांच शुरू की है, कि क्या उन्होंने खरीदारों के हितों की रक्षा में विफल रहते हुए ब्रिटेन के उपभोक्ता कानून को तोड़ा है।

नियामक ने पिछले साल कुछ बड़ी वेबसाइटों पर फर्जी समीक्षाओं से जुड़े मामलों के देखना शुरू किया था। गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप सामने आने के बाद से ऑनलाइन खरीददारी तेजी से बढ़ी है।

नियामक की मुख्य कार्यकारी एंड्रिया कोसेली ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी चिंता यह है कि फर्जी समीक्षाओं को पढ़कर और फिर उन सिफारिशों के आधार पर लाखों ऑनलाइन ग्राहकों को गुमराह करके उनका पैसा खर्च कराया जा सकता है।’’

गूगल और अमेजन ने कहा कि वे जांच में ब्रिटेन के नियामकों की पूरी मदद करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें