लाइव न्यूज़ :

अमरिंदर ने स्टार्टअप सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 'इनोवेशन मिशन पंजाब' की शुरुआत की

By भाषा | Updated: September 1, 2021 22:16 IST

Open in App

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को 'इनोवेशन मिशन पंजाब' (आईएमपंजाब) की पेशकश की। यह एक सार्वजनिक-निजी भागीदारी होगी जिसके तहत वैश्विक निवेशकों और विशेषज्ञों के जरिये स्टार्टअप को मजबूती देने का प्रयास होगा। एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। एक आभासी कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मिशन पंजाब की विकास क्षमता को उबारने के साथ ही रोजगार के अवसर और निवेश आमंत्रित करके एक संपन्न अर्थव्यवस्था का निर्माण करेगा। अमरिंदर सिंह ने कहा कि मिशन निवेश, परामर्श और बाजार पहुंच के लिए राजदूतों और भागीदारों के एक वैश्विक समूह को एकजुटा करेगा। उन्होंने कहा कि इस मिशन से पंजाब के लोगों स्थिति और सुदृढ़ होगी साथ ही उन्हें राज्य की नए सिरे से बढ़ने वाली विकास की कहानी में भागीदारी का अवसर मिलेगा। पंजाब को एक उद्यमी राज्य के रूप में प्रदर्शित करते हुए दुनिया भर में और भारत में उद्यमियों के एक मजबूत पदचिह्न के साथ, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 450 स्टार्टअप और 20 से अधिक इन्क्यूबेटरों के साथ एक उभरता हुआ उद्यमशील पारिस्थितिकी तंत्र है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मिशन एक अनूठी सार्वजनिक-निजी भागीदारी है, जिसे मजबूत सरकारी समर्थन के साथ निजी क्षेत्र द्वारा आगे बढ़ाया जायेगा। बयान में कहा गया है, ‘‘राज्य सरकार शुरू में निवेश करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए कोष का 10 प्रतिशत और 10 करोड़ रुपये तक की गारंटी प्रदान करेगी।’’ राज्य के मुख्य सचिव विनी महाजन नेकहा कि स्टार्टअप क्षेत्र में पंजाब का समय अब शुरू हो चुका है। मिशन के उद्देश्य के बारे में बताते हुए जेनपैक्ट के संस्थापक प्रमोद भसीन ने कहा, ‘‘स्टार्ट अप की लहर हवा में है और मोहाली, चंडीगढ़ और लुधियाना में पंजाब को आगे बढ़ाने के लिए स्टार्ट अप का मुख्य केन्द्र बनाने की क्षमता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

ज़रा हटकेसंघर्ष से सेवा तक?, जरूरतमंद लोगों के लिए उम्मीद की किरण...

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?