लाइव न्यूज़ :

अमारा राजा बैटरीज का पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 99 प्रतिशत बढ़कर 124 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 14, 2021 19:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त अमारा राजा बैटरीज का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 99 प्रतिशत बढ़कर 124.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि उसके संस्थापक चेयरमैन रामचंद्र एन गल्ला 36 साल की सेवा के बाद शनिवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 62.49 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी परिचालन आय बढ़कर 1,886.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,151.22 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के वाइस चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा सीईओ जयदेव गल्ला ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर और उसके चलते लागू लॉकडाउन से उत्पाद के उठाव को लेकर अनिश्चितता है। इसके बावजूद कंपनी सभी बाजार खंडों में अपने उत्पादों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें