लाइव न्यूज़ :

अल्स्टॉम इंडिया ने 600 करोड़ रुपये का मेट्रो करार किया

By IANS | Updated: March 11, 2018 00:10 IST

अल्स्टॉम ने शनिवार को कहा कि उसने पहले एचपी इलेक्ट्रिक रेल इंजन को तैयार कर लिया है और मुंबई, जयपुर और चेन्नई की मेट्रो कॉरपोरेशंस के साथ बिजली और कोच की आपूर्ति करने का 600 करोड़ रुपये का समझौता किया है। 

Open in App

अल्स्टॉम ने शनिवार को कहा कि उसने पहले एचपी इलेक्ट्रिक रेल इंजन को तैयार कर लिया है और मुंबई, जयपुर और चेन्नई की मेट्रो कॉरपोरेशंस के साथ बिजली और कोच की आपूर्ति करने का 600 करोड़ रुपये का समझौता किया है। इस सौदे की घोषणा शनिवार को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के दौरे के दौरान की गई। मैक्रों शुक्रवार को चार दिवसीय आधिकारिक दौरे पर यहां आए हैं। अल्स्टॉम इंडिया के मुताबिक, फ्रांसीसी दिग्गज मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन और जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को बिजली की आपूर्ति भी करेगी। इसके अलावा कंपनी चेन्नई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन को ट्रेन की आपूíत करेगी। फ्रांसीसी दिग्गज ने बताया कि उसने अपने बिहार के विनिर्माण संयंत्र में पहले हाई पॉवर इलेक्ट्रिक रेल इंजन को तैयार कर लिया है, जो 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।भारतीय रेल ने अल्स्टॉम को बिहार में उसके विनिर्माण संयंत्र के चालू होने पर साल 2015 के नवंबर में 20,000 करोड़ रुपये की परियोजना का ठेका दिया था। मधेपुरा परियोजना में कुल 1,200 करोड़ रुपये का प्रत्यक्ष निवेश किया गया है। 

अल्स्टॉम के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी हेनरी-पाउपार्ट लाफार्ज ने एक बयान में कहा, "भारत में हमारा संचालन विश्व स्तर पर हमारे व्यवसाय के लिए सर्वोपरि है और हम भारत की बुनियादी ढांचे की जरूरतों को विकसित करने के लिए, नागरिक सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और देश की अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

टॅग्स :मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली सरकारः सप्ताह में सोमवार को मंत्री, अधिकारी मेट्रो से जाएंगे ऑफिस, 2 दिन WFH, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- 6 महीनों तक पेट्रोल, डीजल या इलेक्ट्रिक वाहन की कोई नई खरीद नहीं

भारत'गलती से लग गया होगा मैडम सॉरी !': मुंबई मेट्रो में भीड़ के बीच महिला ने कथित तौर पर धक्का देने पर एक शख्स को पीटा, कहा- सुसाइड कर लो | WATCH

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारतNamo Bharat: गुरुग्राम जाने वालों को नहीं मिलेगा जाम, रैपिड रेल कॉरिडोर से जुड़ेगा नोएडा-फरीदाबाद- गुरुग्राम; ये है पूरा प्लान

क्राइम अलर्टतिलक नगरः क्रिकेट खेलने को लेकर झगड़ा, आपस में लड़े 3 नाबालिग, 15 वर्षीय किशोर की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना