लाइव न्यूज़ :

अक्षय तृतीया: कोविड से पहले के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत बिक्री ही हो सकी

By भाषा | Updated: May 14, 2021 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के चलते रत्न और आभूषण उद्योग को लगातार दूसरे साल अक्षय तृतीया के अवसर पर ब्रिकी में भारी गिरावट का सामना करना पड़ा।

कारोबारियों ने बताया कि इस साल अक्षय तृतीया पर बिक्री कोविड से पहले 2019 के मुकाबले सिर्फ 10 प्रतिशत रही और स्थानीय लॉकडाउन के चलते ग्राहकों की सीमित आवक थी।

आम साल में उद्योग अक्षय तृतीया के दिन 25-30 टन का कारोबार करता था, लेकिन इस साल इसके मुश्किल से 3-4 टन तक पहुंचने का अनुमान है, क्योंकि ऑफलाइन बिक्री बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

कल्याण ज्वैलर्स जैसे कुछ संगठित कारोबारियों ने सोने की ऑनलाइन बुकिंग की, जिसे बाद में ग्राहकों तक पहुंचाया जाएगा।

अखिल भारतीय रत्न और आभूषण घरेलू परिषद (जीजेसी) के अध्यक्ष आशीष पेठे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘देश भर में पिछले साल की तुलना में महामारी की दूसरी लहर में भारी नुकसान हो रहा है। इससे कुल मिलाकर ग्राहकों में नकारात्मक भावनाएं पैदा हुईं।’’

उन्होंने कहा कि लगभग 90 प्रतिशत राज्यों में लॉकडाउन लगाए गए हैं, जहां खुदरा आभूषण स्टोर बंद हैं और किसी भी तरह की बिक्री की इजाजात नहीं है।

पेठे ने कहा कि इस साल अक्षय तृतीया पर कारोबार पिछले साल 3-4 टन कारोबार की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 2-2.5 टन और 2019 में 25-30 टन था।

उन्होंने कहा कि कुछ ग्राहक ऑनलाइन या फोन के जरिए सोना खरीद रहे हैं और हालात ठीक होने पर उन्हें आपूर्ति की जाएगी।

उन्होंने कहा कि आभूषण विक्रेताओं को अक्षय तृतीया पर 10-15 प्रतिशत बिक्री की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

क्रिकेटकैच लो मैच जीतो?, प्रशंसकों को चौंकाया, एक हाथ से कैच लेकर किशन को किया आउट?, जानसेन ने किया कमाल, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें