लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने स्पेक्ट्रम, एजीआर भुगतान के लिये चार साल की मोहलत का विकल्प चुना

By भाषा | Updated: October 25, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर भारती एयरटेल ने सरकार को सूचित किया है कि वह समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) भुगतान और स्पेक्ट्रम बकाया के लिये मिली मोहलत का लाभ उठाएगी। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

उल्लेखनीय है कि सरकार ने दूरसंचार क्षेत्र के लिये हाल में घोषित राहत पैकेज के तहत बकाये के भुगतान को लेकर चार साल के लिये मोहलत का विकल्प दिया है।

एयरटेल ने शुक्रवार को निर्णय के बारे में दूरसंचार विभाग को सूचना दी। कंपनी ने सरकार से कहा कि वह एनएआई (नोटिस इनवाइटिंग एप्लिकेशन) नियमों के तहत एजीआर और स्पेक्ट्रम बकाया पर दी गयी मोहलत अवधि के विकल्प का उपयोग करेगी।

इस बारे में एयरटेल को ई-मेल भेजकर जानकारी मांगी गयी, लेकिन कंपनी ने कोई उत्तर नहीं दिया।

दूरसंचार क्षेत्र के लिए किये गये महत्वपूर्ण सुधारों के तहत सरकार ने हाल ही में भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और रिलायंस जियो सहित दूरसंचार कंपनियों को पत्र लिखकर 29 अक्टूबर तक यह बताने के लिए कहा है कि क्या वे बकाया भुगतान के लिये चार साल की मोहलत का विकल्प चुनेंगी।

पिछले सप्ताह वोडाफोन आइडिया ने कहा था कि उसके निदेशक मंडल ने स्पेक्ट्रम भुगतान के लिये चार साल की मोहलत अवधि का विकल्प चुनने का निर्णय किया है। कंपनी ने कहा कि दूरसंचार विभाग की अधिसूचना में दिये गये अन्य विकल्पों पर निर्धारित समयसीमा में विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें