लाइव न्यूज़ :

एयरटेल ने 5जी नेटवर्क पर क्लाउड गेमिंग सत्र आयोजित किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 18:42 IST

Open in App

दूरसंचार कंपनी भारतीएयरटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने 5जी इंटरनेट पर देश का पहला क्लाउड-गेमिंग सत्र सफलतापूर्वक आयोजित किया है। देशभर में फिलहाल 5जी इंटरनेट का परीक्षण चल रहा है। कंपनी ने कहा कि दूरसंचार विभाग द्वारा आवंटित स्पेक्ट्रम का उपयोग करते हुए पहले से चल रहे 5जी परीक्षणों के हिस्से के रूप में गुड़गांव के मानेसर में यह गेमिंग सत्र आयोजित किया गया। भारतीएयरटेल के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) रणदीप सेखों ने वर्चुअल माध्यम से आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोबाइल गेमिंग एक नया अनुभव है और यह काफी लोकप्रियता हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘उच्च गति और कम विलंब के संयोजन को देखते हुए क्लाउड गेमिंग 5जी के सबसे बड़े उपयोग के मामलों में एक होगा। यह एक रोमांचक डिजिटल भविष्य की शुरुआत है, जिसे एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए सक्षम करेगा। हम भारत में 5जी इंटरनेट को शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं।’’ क्लाउड गेमिंग दरअसल उपयोगकर्ताओं को बिना किसी गेमिंग हार्डवेयर में निवेश किये रीयल-टाइम में गेम खेलने के साथ गेमिंग का सीधा प्रसारण करने में भी सक्षम करता है। कंपनी ने कहा कि 5जी नेटवर्क की शुरुआत के साथ उपयोगकर्ता अपने स्मार्टफोन और टैबलेट पर ही उच्च कंसोल जैसे गेमिंग का अनुभव कर सकेंगे। एयरटेल ने कहा कि कुछ अनुमानों के अनुसार भारत में इस समय ऑनलाइन गेम खेलने वालों की संख्या 43.6 करोड़ है और यह आंकड़ा 2022 तक 51 करोड़ हो जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

कारोबारघरों की ‘होम मिनिस्टर’ पर बचत की जिम्मेदारी?, पीएम मोदी की ‘बचत और आत्मनिर्भरता’ की अपील?