लाइव न्यूज़ :

हवाई सफर करना हुआ महंगा, 2 माह में अब दूसरी बार बढ़ाया गया किराया

By अनुराग आनंद | Updated: March 20, 2021 11:26 IST

एक महीने पहले ही केंद्र सरकार ने एयरलाइंस के न्यूनतम किराए में 10 फीसदी और अधिकतम किराए में 30 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू उड़ानों के किराए में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है।नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल से जानकारी दी।

नई दिल्ली: देश की जनता पहले से ही पेट्रोल-डीजल व एलपीजी गैस की कीमत बढ़ने से परेशान है। इस बीच खबर है कि भारतीय रेलवे द्वारा किराया बढ़ाए जाने के बाद अब  केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने हवाई जहाज के सफर को भी महंगा करने का फैसला लिया है।

डीएनए इंडिया के मुताबिक, देश के अंदर एक शहर से दूसरे शहर जाने वाले घरेलू उड़ानों के किराए में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई। शुक्रवार को यह जानकारी नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से साझा की है।

घरेलू विमानों के किराए में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है

नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर कहा कि विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमत में लगातार वृद्धि के मद्देनजर घरेलू विमानों के किराए में 5 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके कारण हवाई यात्रा थोड़ी महंगी हो सकती है। पुरी ने कहा कि ऊपरी किराया बैंड में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

उड्डयन मंत्रालय ने प्लेन में 80 फीसदी यात्रियों की लिमिट को जारी रखा है

बता दें कि सरकार के इस फैसले से हवाई जहाज यात्रा महंगी हो गई है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने प्लेन में 80 फीसदी यात्रियों की लिमिट को जारी रखा है लेकिन ईंधन की कीमत में बढ़ोतरी को देखते हुए न्यूनतम किराए में 5 फीसदी का इजाफा कर दिया है।

मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि कब से 100 फीसदी बुकिंग की अनुमति होगी-

इसके साथ ही मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि जब एक महीन में कम से कम तीन दिन यात्रियों की संख्या 3.5 लाख हो जाएगी तो 100 फीसदी बुकिंग की अनुमति दी जाएगी। घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या लगातार सातवें महीने तीन लाख से कम है।

टॅग्स :हवाई जहाजहरदीप सिंह पुरी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारतमिडिल ईस्ट विवादः राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समूह का गठन, शाह, सीतारमण और पुरी होंगे सदस्य, एक्शन में पीएम मोदी?

भारतक्या देश में फिर लगेगा लॉकडाउन? LPG की किल्लत की खबरों पर हरदीप सिंह पुरी ने साफ किया रुख

भारतDGCA New Rules: अब फ्लाइट में मिलेगी 60% सीटें मुफ्त, भारतीय यात्रियों के लिए राहत; सरकार ने एयरलाइंस को दिया आदेश

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो