लाइव न्यूज़ :

Air India-Vistara Merger: लो जी हम एक हुए!, टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस में विलय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 7, 2024 13:35 IST

Air India-Vistara Merger: राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने ‘एअर इंडिया’ और ‘विस्तारा’ के विलय को बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देएअर इंडिया को इस साल के अंत तक विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है। एयरलाइंस को पिछले साल सितंबर में ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल चुकी थी।टाटा ने जनवरी 2022 में राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

Air India-Vistara Merger: लो जी हम एक हुए! राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की चंडीगढ़ पीठ ने टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया और विस्तारा एयरलाइंस के विलय को मंजूरी दे दी। कंपनी इस साल के अंत तक विलय पूरा करने की योजना बना रही है।  दुनिया के सबसे बड़े विमानन समूहों में से एक के निर्माण का रास्ता साफ हो गया। नवंबर 2022 में घोषित विलय के बाद ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ की ‘एअर इंडिया’ में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी। ‘विस्तारा’ ‘सिंगापुर एयरलाइंस’ और टाटा समूह का एक संयुक्त उद्यम है। एनसीएलटी की चंडीगढ़ पीठ ने 31 पन्नों के आदेश में ‘टैलेस’, ‘एअर इंडिया’ और ‘विस्तारा’ की ‘संयुक्त व्यवस्था योजना’ को मंजूरी दे दी है। ये सभी टाटा समूह का हिस्सा हैं। एअर इंडिया को इस साल के अंत तक विलय की प्रक्रिया पूरी हो जाने की उम्मीद है। 

ट्रिब्यूनल की मंजूरी के साथ एयर इंडिया और विस्तारा दोनों आधिकारिक तौर पर अपने स्टाफ नेटवर्क, मानव संसाधन और बेड़े की तैनाती का एकीकरण शुरू कर सकते हैं। एयरलाइंस को पिछले साल सितंबर में ही भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग से मंजूरी मिल चुकी थी। टाटा ने जनवरी 2022 में राष्ट्रीय एयरलाइन एयर इंडिया का अधिग्रहण किया था।

टाटा समूह के अनुसार यह एकीकरण एयर इंडिया को देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय वाहक और दूसरा सबसे बड़ा घरेलू वाहक बना देगा। विलय की गई इकाई के पास 218 विमानों का संयुक्त बेड़ा होगा। विलय लेनदेन के हिस्से के रूप में, SIA एयर इंडिया में 2,059 करोड़ रुपये का निवेश भी करेगी। लगभग 25,000 विमान सीटों का ऑर्डर दिया है।

टॅग्स :Tata CompanyटाटाTata
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतचंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ग्रेनेड फेंका, 2 लोगों की तलाश में पुलिस?, वीडियो

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

भारत2027 विधानसभा चुनाव से पहले सख्ती, पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने दिया इस्तीफा?, डीएम सुसाइड केस से जुड़ा मामला

क्राइम अलर्टChandigarh firing: 24 घंटे में 2 को गोली मारी?, जिम से बाहर निकलते प्रीत नागरा पर 8-10 राउंड गोलियां दाग दी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम