लाइव न्यूज़ :

एयर इंडिया ने एयरबस, बोइंग से 470 विमानों की खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 20, 2023 22:10 IST

टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इस साल फरवरी में कहा था कि वह बड़े आकार वाले विमानों सहित कुल 470 विमान इन दोनों विमान विनिर्माताओं से खरीदेगी।

Open in App
ठळक मुद्देकरीब 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद के करार पर हुआ समझौताइस खरीद करार पर पेरिस एयर शो से इतर हस्ताक्षर किए गए एयर इंडिया को इस साल बाद में एयरबस ए350 के साथ नए विमानों की आपूर्ति शुरू होगी

नई दिल्ली:एयर इंडिया ने मंगलवार को एयरबस और बोइंग से सूचीबद्ध मूल्य पर करीब 70 अरब डॉलर में 470 विमानों की खरीद के करार पर हस्ताक्षर किए। टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने इस साल फरवरी में कहा था कि वह बड़े आकार वाले विमानों सहित कुल 470 विमान इन दोनों विमान विनिर्माताओं से खरीदेगी।

एयरलाइन ने बयान में कहा, ‘‘इस पक्के ऑर्डर में 34 ए350-1,000, छह ए350-900, 20 बोइंग 787 ड्रीमलाइनर और 10 बोइंग 777 एक्स बड़े विमानों के अलावा 140 एयरबस ए320 नियो, 70 एयरबस ए321 नियो और 190 बोइंग 737 मैक्स छोटे आकार के विमान शामिल हैं।’’ 

इस खरीद करार पर पेरिस एयर शो से इतर हस्ताक्षर किए गए। एयर इंडिया ने कहा कि यह करार उसके द्वारा फरवरी में घोषित 70 अरब डॉलर (सूचीबद्ध मूल्य पर आधारित) के बेड़ा विस्तार कार्यक्रम का अगला कदम है। एयर इंडिया को इस साल बाद में एयरबस ए350 के साथ नए विमानों की आपूर्ति शुरू होगी। कंपनी ने कहा कि ज्यादातर विमान 2025 के मध्य से मिलने शुरू होंगे। 

टाटा संस और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा, ‘‘इस ऐतिहासिक कदम से दीर्घावधि की वृद्धि और सफलता की दिशा में एयर इंडिया की स्थिति और मजबूत हुई है। हमें पूरी उम्मीद है कि हम एक साथ आकर दुनिया के समक्ष आधुनिक विमानन का प्रतिनिधित्व करेंगे।’’ 

(कॉपी भाषा एजेंसी)

टॅग्स :एयर इंडियाटाटा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम