लाइव न्यूज़ :

एग्रीबाजार का ग्रामीण भारत में डिजिटल कृषि को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार से समझौता

By भाषा | Updated: June 2, 2021 23:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून कृषि प्रौद्योगिकी मंच, एग्रीबाजार ने बुधवार को कहा कि उसने ग्रामीण भारत में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं।

कंपनी के बयान में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के हवाले से कहा गया है, ‘‘एग्रीबाजार के साथ समझौता ज्ञापन किसानों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने में मदद करेगा। हम कृषि क्षेत्र को साथ लेकर एक आत्मनिर्भर और डिजिटल भारत के सपने को साकार करेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि भारतीय किसानों का एक विस्तृत डेटाबेस बनाना एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। यह उनकी आय में वृद्धि करेगा और उन्हें समृद्धि के मार्ग पर ले जाएगा। भारतीय कृषि के लिए नई डिजिटल तकनीकों का समावेश एक महत्वपूर्ण कदम है।

समझौते के अनुसार, परियोजना के तहत एक डिजिटल कृषि मंच का विकास और कार्यान्वयन किया जायेगा, जिसमें सुदूर संवेदी तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिसमें किसानों को परामर्श सेवाएं, कटाई के बाद प्रबंधन जानकारी, बाजार से संपर्क और वित्तीय पहुंच प्रदान करना शामिल है।

एग्रीबाजार के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अमित मुंडावाला ने कहा कि यह परियोजना यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी कि भारतीय कृषक समुदाय उच्च और बेहतर गुणवत्ता और निरंतरता के साथ फसल पैदावार के वास्ते प्रौद्योगिकी का उपयोग करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दम मारो दम' से 'चुरा लिया' तक: आशा ताई के सुरों का जादू, जिसने बदल दिया संगीत का अंदाज

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle death news: नहीं रहीं आशा भोसले?, पीएम मोदी, मधुर भंडारकर, रजत बेदी, राजनाथ सिंह, सीएम फणवनीस, नितिन गडकरी और पीयूष गोयल ने क्या कहा?

बॉलीवुड चुस्कीकौन थीं आशा भोसले, 12000 से अधिक गाने रिकॉर्ड?, ‘अभी ना जाओ छोड़कर’?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: शिवाजी पार्क में होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार, सोमवार को दी जाएगी मुखाग्नि

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई