लाइव न्यूज़ :

दादरी-गाजियाबाद-नोएडा निवेश क्षेत्र के लिए मास्टर प्लान विकसित करने के समझौते पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: July 9, 2021 23:41 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), नौ जुलाई दादरी-गाजियाबाद-नोएडा निवेश क्षेत्र (डीजीएनआईआर) के लिए मास्टर प्लान विकसित करने से जुड़े समझौते पर शुक्रवार को यहां हस्ताक्षर किया गया।

अधिकारियों ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण और दिल्ली के स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (एसपीए) के बीच सहमति ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। 'मास्टर प्लान 2041' 10 महीने के भीतर सौंप दिए जाने की उम्मीद है।

नोएडा प्राधिकरण की सीईओ रितु माहेश्वरी ने कहा कि डीजीएनआईआर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुनियादी ढांचे की एक प्रमुख परियोजना है। यह दो जिलों - गौतम बुद्ध नगर और बुलंदशहर के 80 गांवों में फैला होगी।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक रितु ने कहा, "इनमें से 60 गांव बुलंदशहर में आते हैं जबकि 20 गांव गौतम बुद्ध नगर में हैं। खुर्जा और दादरी के बीच स्थित यह निवेश क्षेत्र 200 वर्ग किलोमीटर के इलाके में है जो लगभग नोएडा के बराबर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर