लाइव न्यूज़ :

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए आईसीएसआर और इफको में करार

By एसके गुप्ता | Updated: June 12, 2020 15:18 IST

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. टी महापात्रा ने कहा कि इफको किसानों को तकनीकी रूप से संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देइफको के प्रबंध निदेशक यूएस अवस्थी ने कहा है कि हम मिट्टी से रसायनों को बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। आईसीएआर का मानना है कि इस समझौते से खेती में रासायनिक उर्वरकों का उपयोग 15 फीसदी घट सकता है

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) और भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) ने किसानों को जागरूक कर खेती में रसायनिक उर्वरकों का उपयोग घटाने और तकनीक को बढ़ावा देने के लिए करार किया है। जिसमें आईसीएसआर के कृषि विज्ञान केंद्रों माध्यम बनेंगे। समझौते के तहत अनुसंधान, परीक्षण और सत्यापन के लिए मिलकर काम करेंगे। किसानों को फायदे की खेती करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। जिससे किसानों की आय को 2022 तक दोगुना किया जा सके।

आईसीएआर के महानिदेशक डॉ. टी महापात्रा ने कहा कि इफको किसानों को तकनीकी रूप से संपन्न बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा। किसानों के जागरूक कर हम रसायनिक उर्वरकों की खेती में करीब 15 फीसदी खपत को कम कर सकते हैं। यह कृषि और किसान समुदाय के लिए इस करार का महत्वपूर्ण योगदान होगा। जिसमें देश भर में फैले हमारे कृषि विज्ञान केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे।

इफको के प्रबंध निदेशक डा. यूएस अवस्थी ने कहा कि अनुसंधान उद्योग के साथ आईसीएआर सहयोगात्मक है। ऐसे में दोनों संगठन अपने सर्वोत्तम योगदान से प्रौद्योगिकी प्रसार में मदद करेंगे। इस सहयोग का उद्देश्य प्रौद्योगिकी के प्रभावी उपयोग द्वारा रासायनिक उर्वरक की खपत को कम करने में किसानों की सेवा करना है। हम मिट्टी से रसायनों को बाहर निकालने के लिए काम कर रहे हैं। आईसीएआर इन उपक्रमों में सहायता और प्रोत्साहन देगा। उन्होंने कहा कि समझौता ज्ञापन किसानों की समस्याओं को हल करने में मदद करेगा। यह करार 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण सहयोगी कदम साबित होगा।

इफको के विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार ने कहा कि यह करार एक ऐतिहासिक क्षण है। इससे नए उत्पादों के परीक्षण सत्यापन में मदद मिलेगी। जिससे किसानों को अपनी फसलों की किस्म सुधारने और अच्छी आय के साधन उपलब्ध होंगे। किसानों को जागरूक कर लाभ देने के लिए इस दिशा में एक विस्तृत कार्य योजना बनाकर काम किया जाएगा।

आईसीएआर परिसर में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आईसीएआर के डीडीजी डा.एके सिंह, इफको के प्रबंध निदेशक डा.यूएस अवस्थी ने मुख्य रूप से भाग लिया।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें