लाइव न्यूज़ :

ट्विटर के बाद अब टेस्ला में भी हो सकती है भारी छंटनी, एक झटके में हजारों कर्मचारी हो सकते है बेरोजगार- रिपोर्ट

By आजाद खान | Updated: December 22, 2022 12:55 IST

आपको बता दें कि हाल फिलहाल में टेस्ला के बहुत शेयर भी काफी नीचे गिरे है। इस गिरावट को देखते हुए टेस्ला के निवेशकों ने इसे लेकर चिंता भी जाहिर की है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर के बाद अब टेस्ला में भी छंटनी के संकेत मिले है। जून 2022 में मालिक एलन मस्क ने कहा था कि कंपनी में 10 फीसदी तक छंटनी हो सकती है। यही नहीं कंपनी ने नई भर्ती को भी रोक दिया है।

वॉशिंगटन डीसी: ट्विटर के बाद अब इलेक्ट्रिक कार कंपनी Tesla में भी भारी छंटनी होने वाली है। एक रिपोर्ट के हवाले से यह खबर सामने आई है कि आने वाले दिनों में भारी संख्या में छंटनी होने वाली है। 

इतना ही नहीं कंपनी ने हायरिंग एक्टिविटीज पर भी रोक लगा दी है और ऐसे में कोई नई भर्ती भी नहीं हो रही है। आपको बता दें कि हाल में ही टेस्ला के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। 

क्या है पूरा मामला

रॉयटर्स के हवाले से यह खबर सामने आई है कि टेस्ला में भारी स्तर पर कर्मचारियों की नौकरी जा सकती है। इससे पहले जून 2022 में टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने यह कहा था कि आने वाले तीन महीनों में टेस्ला के पूरे वर्कफोर्स के 10 फीसदी की कमी की जाएगी। 

ऐसे में यह साफ हुआ है कि कितनी कर्मचारियों की नौकरी जाएगी, लेकिन यह अनुमान लगाया गया है कि यह संख्या हजारों में हो सकती है। वहीं यह बात भी सामने आ रही है हाल में टेस्ला में कुछ कर्मचारियों की छंटनी भी हुई है। ऐसे में कितने कर्मचारियों की नौकरी गई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 

कंपनी ने लगाया है नई भर्ती पर रोक, टेस्ला के शेयर गिरे काफी नीचे

खबर के अनुसार, मंदी की आशंका को देखते हुए और कई अन्य कारणों के मद्देनजर टेस्ला ने नई भर्ती पर रोक लगा दी है। यही नहीं टेस्ला के शेयरों में लगातार गिरावट भी देखने को मिल रही है। वहीं अगर बात करेंगे इसके शेयर की तो इसमें 66 फीसदी तक गिरावट देखी गई है। ऐसे में जो टेस्ला शेयर साल 2022 में 400 डॉलर का था वो अब 137 डॉलर हो गया है। 

इस तरीके से गिरते इसके शेयर के गिरते भाव से टेस्ला के निवेशक काफी चिंता में है। दरअसल, जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है तब से वे इसमें ज्यादा समय दे रहे है और इसे नए सिरे से तैयार कर रहे है। मस्क के इस काम से निवेशक ने अपनी चिंता जाहिर की है। वहीं इस बीच मस्क ने यह एलान किया है कि उन्हें जब ट्विटर का हेड मिल जाएगा तो वह इसके चीफ के पद को इस्तीफा दे देंगे। 

टॅग्स :बिजनेसएलन मस्कटेस्ला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

विश्वएपस्टीन फाइलों से जुड़ा अनिल अंबानी का नाम, दावा- स्वीडिश लड़की का दिया गया था ऑफर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?