लाइव न्यूज़ :

तीन माह की रोक समाप्त होने के बाद जुलाई में म्यूचुअल फंड कंपनियां लेकर आईं 28 एनएफओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2022 14:39 IST

म्यूचुअल में निवेश करने वालों के लिए अच्छी खबर है। संपत्ति प्रबंधन कंपनियों ने जुलाई में दो दर्जन से अधिक म्यूचुअल फंड योजनाओं (एनएफओ) की पेशकश की है। इसके अलावा करीब एक दर्जन एनएफओ अगले महीने आने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देजुलाई में 18 संपत्ति प्रबंधन कंपनियों ने कुल 28 म्यूचुअल फंड योजनाएं पेश की हैंएक दर्जन एनएफओ अगले महीने आने की संभावना हैई योजनाओं में इक्विटी कोष, ऋण, इंडेक्स कोष और ईटीएफ शामिल हैं

नयी दिल्ली: संपत्ति प्रबंधन कंपनियों ने जुलाई में दो दर्जन से अधिक म्यूचुअल फंड योजनाओं (एनएफओ) की पेशकश की है। इससे पहले करीब तीन माह तक नई योजनाओं की पेशकश (एनएफओ) का बाजार ठंडा रहा था। लगभग सभी खंडों में जुलाई में नई योजनाएं लाई गई हैं। इनमें इक्विटी कोष, ऋण, इंडेक्स कोष, एक्सचेंज ट्रेडेड कोष (ईटीएफ) शामिल हैं। दिलचस्प तथ्य यह है कि एनएफओ बाजार में ईटीएफ का दबदबा बना हुआ है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अप्रैल में म्यूचुअल फंड कंपनियों को उद्योग द्वारा उसके कुछ नियमों के अनुपालन तक नई योजनाएं लाने से रोक दिया था। ये नियम मध्यवर्तियों और वितरकों द्वारा निवेशकों के कोष की ‘पूलिंग’ से संबंधित थे। इन नए दिशानिर्देशों के क्रियान्वयन की समयसीमा एक जुलाई थी। इसके अलावा नियामक ने म्यूचुअल फंड कंपनियों से निकासी के लिए दोहरे सत्यापन, म्यूचुअल फंड में निवेश के लिए खाते के स्रोत के सत्यापन संबंधी दिशानिर्देशों को भी लागू करने को कहा था। ये उपाय निवेशकों के हितों के संरक्षण और म्यूचुअल फंड में निवेश को लेकर उनका भरोसा बढ़ाने के मकसद से किए गए हैं।

 उद्योग के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 18 संपत्ति प्रबंधन कंपनियों ने कुल 28 म्यूचुअल फंड योजनाएं पेश की हैं। इनमें से 24 योजनाएं अभी चल रही हैं जबकि चार बंद हो गई हैं। अभी जो एनएफओ जारी हैं उनमें आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल निफ्टी आईटी इंडेक्स फंड, आदित्य बिड़ला सन लाइफ निफ्टी 200 क्वॉलिटी 30 ईटीएफ, बड़ौदा बीएनपी परिबा फ्लेक्सी कैप फंड, केनरा रोबेको बैंकिंग एंड पीएसयू डेट फंड शामिल हैं। इसके अलावा डीएसपी निफ्टी मिडकैप 150 क्वॉलिटी 50 इंडेक्स फंड, एचडीएफसी निफ्टी 100 ईटीएफ, मोतीलाल ओसवाल एसएंडपी बीएसई क्वॉलिटी इंडेक्स फंड, आईडीएफसी मिडकैप फंड, मिराई एसेट बैलेंस्ड एडवांटेज फंड, क्वॉन्टम निफ्टी 50 ईटीएफ फंड ऑफ फंड, यूनियन गिल्ट फंड और क्वॉन्ट लार्ज कैप फंड अभी जारी हैं। इसके अलावा करीब एक दर्जन एनएफओ अगले महीने आने की संभावना है। लगभग ढाई साल बाद फ्रैंकलिन टेंपलटन नई योजना लाने की तैयारी में है। आनंद राठी शेयर्स एंड स्टॉक ब्रोकर्स के प्रमुख निवेश उत्पादन एवं परामर्श अमर रानू ने कहा कि हाल में जितने भी एनएफओ आए हैं उनके लिए पूंजी बाजार नियामक के पास आवेदन तीन माह के प्रतिबंध से पहले किया गया था।

इनपुट- एजेंसी

टॅग्स :म्यूचुअल फंडशेयर बाजारआईसीआईसीआईBirlaबिजनेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारUP में युवा उद्यमी योजना के तहत लोन की प्रक्रिया हुआ बदलाव, अब लोन लेकर कारोबार नहीं शुरू करने वाले युवाओं से होगी वसूली

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

कारोबारStock Market Holiday: 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की छुट्टी, निवेशक ध्यान दें, ये रहा स्टॉक मार्केट का पूरा कैलेंडर

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 18 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार₹6 ट्रिलियन का नुकसान! सेंसेक्स में 833.20 अंक की गिरावट, क्रूड का भाव 111.2 डॉलर प्रति बैरल

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!