लाइव न्यूज़ :

टी+1 चक्र को अपनाने से मार्जिन की जरूरत कम होगी, निवेश बढ़ेगा: विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: September 9, 2021 19:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर विशेषज्ञों ने बृहस्पतिवार को कहा कि बाजार नियामक सेबी द्वारा वैकल्पिक टी+1 (सौदा और एक दिन) निपटान प्रणाली शुरू करने के फैसले से ग्राहकों के लिए मार्जिन की जरूरत कम करने में मदद मिल सकती है और इससे इक्विटी बाजारों में खुदरा निवेश को बढ़ावा मिलेगा।

टी+1 का मतलब है कि वास्तविक लेनदेन होने के एक दिन के भीतर सौदे का निपटान करना होगा। इस समय भारतीय शेयर बाजारों पर सौदों का निपटान लेनदेन के बाद दो कार्य दिवसों में किया जाता है, जो टी+2 कहा जाता है।

सेबी ने मंगलवार को जारी एक परिपत्र में शेयर बाजारों को वैकल्पिक आधार पर टी+1 निपटान चक्र अपनाने की अनुमति दी थी।

सेबी ने फिलहाल वैकल्पिक आधार पर इस व्यवस्था को लागू किया है। नई व्यवस्था एक जनवरी 2022 से लागू होगी।

मायवेल्थग्रो डॉट कॉम के सह-संस्थापक हर्षद चेतनवाला ने कहा कि इस कदम के फायदे और नुकसान पर टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी, क्योंकि बाजारों को कुछ परिचालन संबंधी मुद्दों का सामना करना पड़ सकता है।

उन्होंने कहा कि निपटान चक्र को पूरा करने में कई कारक और संस्थाएं शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि इस कवायद से इस बात का मूल्याकंन करने में मदद मिलेगी कि क्या टी+1 प्रभावी हो सकता है या टी+2 निपटान चक्र ही अच्छा है।

शेयरखान, बीएनपी परिबास के सीईओ जयदीप अरोड़ा ने कहा कि टी+1 निपटान का नया नियम नियामक की ओर से एक अच्छा कदम है, क्योंकि इससे ग्राहकों के लिए मार्जिन की जरूरत को कम करने में मदद मिल सकती है और इक्विटी बाजारों में खुदरा निवेश बढ़ेगा।

लर्नएप डॉट कॉम के संस्थापक और सीईओ प्रतीक सिंह ने कहा कि टी+1 शेयर बाजार में सभी प्रतिभागियों के लिए एक स्वागत योग्य कदम है।

उन्होंने कहा कि शेयर बाजारों के पास इन व्यवस्था को चुनने का विकल्प है, लेकिन सवाल यह है कि यदि एक बाजार टी+1 का विकल्प चुनता है और दूसरा नहीं, तो इससे थोड़ी भ्रम की स्थिति बन सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 विवाद: ललित मोदी का बड़ा आरोप, RR बनाम RCB मैच में 'एंटी-करप्शन' प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियाँ

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः 3 लाइन व्हिप?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?