झारखंड में जलापूर्ति परियोजना के लिए 831 करोड़ रुपये का ऋण देगा एडीबी

By भाषा | Updated: August 3, 2021 20:53 IST2021-08-03T20:53:04+5:302021-08-03T20:53:04+5:30

ADB to give loan of Rs 831 crore for water supply project in Jharkhand | झारखंड में जलापूर्ति परियोजना के लिए 831 करोड़ रुपये का ऋण देगा एडीबी

झारखंड में जलापूर्ति परियोजना के लिए 831 करोड़ रुपये का ऋण देगा एडीबी

नयी दिल्ली तीन अगस्त बहुपक्षीय वित्तपोषण एजेंसी एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने झारखंड में जलापूर्ति परियोजना के लिए 831 करोड़ रुपये का ऋण देने पर सहमति व्यक्ति की है। एडीबी ने एक बयान में कहा कि इस परियोजना के तहत राज्य के चार शहर आएंगे।

एडीबी के दक्षिण एशिया के लिए प्रमुख शहरी विकास विशेषज्ञ संजय जोशी ने कहा, ‘‘यह परियोजना बुनियादी ढांचे के माध्यम से शहरी निवासियों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए झारखंड की दृष्टि और कार्ययोजना 2021 का समर्थन करती है।’’

उन्होंने कहा कि झारखंड में पानी की आपूर्ति की स्थिति वर्तमान में खराब है। लोगों को प्रतिदिन औसतन 3 से 4 घंटे पानी की आपूर्ति हो रही है। यह परियोजना निरंतर और गुणवत्तापूर्ण जलापूर्ति सुनिश्चित करेगी। जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य और स्वच्छता की स्थिति में भी सुधार होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ADB to give loan of Rs 831 crore for water supply project in Jharkhand

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे