लाइव न्यूज़ :

अडाणी टोटल गैस, टोरेंट गैस दोनों ने आईजीएक्स की पांच-पांच प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 13:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी अडाणी टोटल गैस और टोरेंट गैस दोनों भारतीय गैस एक्सचेंज (आईजीएक्स) के पहले रणनीति निवेशक बन गये हैं। दोनों ने आईजीएक्स में पांच-पांच प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद की है। भारतीय ऊर्जा एक्सचेंज (आईईएक्स) ने इसकी जानकारी दी।

आईजीएक्स देश का पहला प्राधिकृत गैस एक्सचेंज है और आईईएक्स का हिस्सा है।

आईईएक्स ने एक बयान में कहा कि दो अग्रणी गैस कंपनियों के साथ आईजीएक्स की साझेदारी भारत के गैस बाजार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।

आईईएक्स ने शुक्रवार को आईजीएक्स की हिस्सेदारी के पहले रणनीतिक विनिवेश की घोषणा की।

आईजीएक्स के निदेशक राजेश के मेदिरत्ता ने बयान में कहा, ‘‘आईजीएक्स भारत के गैस बाजार के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिये प्रयासरत है। यह ऊर्जा मिश्रण में गैस की हिस्सेदारी छह प्रतिशत से बढ़ाकर 2030 तक 15 प्रतिशत करने के सरकार के दृष्टिकोण के अनुकूल है।’’

अडाणी टोटल गैस लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुरेश पी मंगलानी ने बयान में कहा, ‘‘भारत के ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी बढ़ाने के लिये अडाणी टोटल गैस बुनियादी संरचना बनाने को प्रतिबद्ध है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान