लाइव न्यूज़ :

Adani Group Shares: अदाणी शेयरों में जोरदार तेजी, अदाणी एनर्जी शेयर 7.71 प्रतिशत चढ़ा...

By संदीप दाहिमा | Updated: November 27, 2024 12:58 IST

Adani Green Energy Stock Rises: अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 7.71 प्रतिशत, अदाणी पावर का 5.96 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 4.70 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 4.34 प्रतिशत और अदाणी एंटरप्राइजेज का 4.15 प्रतिशत चढ़ा।

Open in App
ठळक मुद्देAdani Group Shares: अदाणी शेयरों में जोरदार तेजीAdani Green Energy Stock: अदाणी एनर्जी शेयर 7.71 प्रतिशत चढ़ा

Adani Shares: अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध सभी कंपनियों के शेयर में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 7.71 प्रतिशत, अदाणी पावर का 5.96 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 4.70 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 4.34 प्रतिशत और अदाणी एंटरप्राइजेज का 4.15 प्रतिशत चढ़ा। एनडीटीवी के शेयर में 3.61 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 2.78 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.92 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.67 प्रतिशत, सांघी इंडस्ट्रीज में 1.71 प्रतिशत और एसीसी में 1.37 प्रतिशत की तेजी आई। अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को गिरावट आई थी। अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर सबसे अधिक सात प्रतिशत लुढ़क गया था। इस बीच, अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा कि अरबपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है।

कंपनी ने कहा कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जाना शामिल है। अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि वे खबरें ‘‘गलत’’ हैं जिनमें दावा किया गया है कि इन तीनों पर एफसीपीए उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। उन पर ऐसे अपराधों का आरोप लगाया गया है जिनके लिए आर्थिक जुर्माना या दंड का प्रावधान है। कंपनी की सूचना के अनुसर, ‘‘गौतम अदाणी, सागर अदाणी और विनीत जैन पर अमेरिकी न्याय मंत्रालय के अभियोग या अमेरिकी एसईसी की सिविल शिकायत में निर्धारित आरोपों के अनुसार एफसीपीए के किसी भी उल्लंघन का आरोप नहीं लगाया गया है।’’ इसमें कहा गया है, ‘‘ इन निदेशकों पर आपराधिक अभियोग में तीन आरोप लगाए गए हैं। उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी का षड्यंत्र रचना, वायर धोखाधड़ी का षड्यंत्र रचना, और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप है।’’ अदाणी समूह ने सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी मदद लेगा।

टॅग्स :शेयर बाजारshare bazarshare marketAdani EnterprisesAdani Total Gas
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा