लाइव न्यूज़ :

Adani Group Share: 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट, अडाणी समूह की सभी कंपनियों को 1237891.56 करोड़ रुपये का नुकसान, जानें आज का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2023 21:04 IST

Adani Group Share: हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की सभी कंपनियों को कुल मिलाकर 12,37,891.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देअडाणी समूह पर वित्तीय धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।बाजार पूंजीकरण मूल्य अब 6.81 लाख करोड़ रुपये रह गया है।24 जनवरी को 19.19 लाख करोड़ रुपये था।

Adani Group Share: अडाणी समूह की दस सूचीबद्ध कंपनियों में से नौ के शेयर सोमवार को नुकसान में रहे। निवेशकों की उदासीनता के कारण समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर नौ प्रतिशत तक टूट गए। कारोबार के दौरान एक समय 11.99 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थी।

इस गिरावट का मतलब है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की 24 जनवरी को रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की सभी कंपनियों को कुल मिलाकर 12,37,891.56 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है। हिंडनबर्ग ने अडाणी समूह पर वित्तीय धोखाधड़ी और शेयरों के भाव में हेराफेरी करने का आरोप लगाया था।

अडाणी समूह का संयुक्त रूप से बाजार पूंजीकरण मूल्य अब 6.81 लाख करोड़ रुपये रह गया है जो 24 जनवरी को 19.19 लाख करोड़ रुपये था। समूह की कंपनियों में सोमवार को और ज्यादा गिरावट आई। इस दौरान बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर की कीमत 9.17 प्रतिशत गिरकर 1,194.20 रुपये रह गई।

अडाणी टोटल गैस और अडाणी विल्मर के शेयरों में पांच-पांच प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में 4.99 प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 4.99 प्रतिशत, एनडीटीवी में 4.98 प्रतिशत, अडाणी पावर में 4.97 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 4.50 प्रतिशत और एसीसी के शेयरों में 1.95 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। अडाणी समूह की सिर्फ एक कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड ही कारोबार के अंत में बढ़त के साथ बंद हुई।

उसकी भी बढ़त सिर्फ 0.55 प्रतिशत रही। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 175.58 अंकों या 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,288.35 पर बंद हुआ। शेयर बाजार में लगातार सातवें दिन गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 16 फरवरी के बाद से 2,031.16 अंक या 3.31 प्रतिशत गिर चुका है। 

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam AdaniAdani Guwahati International Airport Limited
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित