लाइव न्यूज़ :

विनोद अडानी से रिश्तों पर अडानी समूह ने उठाया पर्दा, माना कि विनोद अडानी समूह की अलग-अलग कंपनियों के प्रमोटर हैं

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 17, 2023 10:12 IST

अडानी समूह ने शेयर बाजार को जानकारी दी है कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी और राजेश अडानी समूह की अलग-अलग कंपनियों के व्यक्तिगत प्रमोटर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह ने स्वीकार किया कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी कंपनी के प्रमोटर हैंन केवल विनोद अडानी बल्कि राजेश अडानी भी समूह की अलग-अलग कंपनियों के प्रमोटर हैंअडानी समूह ने हिंडनबर्ग के आरोपों का जवाब देते हुए विनोद अडानी से संबंधों को नकारा था

दिल्ली: अडानी समूह ने उद्योगपति गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी के विषय में चल रहे विवाद में स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि विनोद अडानी उनके औद्योगिक समूह में बतौर प्रमोटर शामिल हैं। अडानी समूह ने गुरुवार को इस बात की सूचना शेयर बाजार में साझा की है कि गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी और राजेश अडानी अलग-अलग कंपनियों के व्यक्तिगत प्रमोटर हैं।

दरअसल विनोद अडानी का विवाद तब सामने आया था, जब बीते जनवरी में अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि अडानी ग्रुप से विनोद अडानी से सीधा संबंध है और कंपनी के कई प्रोजेक्ट में परोक्ष रूप से अहम भूमिका निभाते हैं लेकिन जनवरी में अडानी समूह द्वारा विनोद अडानी के संबंधों को नकार दिया गया था। अडानी इंटरप्राइजेज की ओर से कहा गया था कि विनोद अडानी के पास अडानी समूह की कंपनियों का कोई पद नहीं है और वह कंपनियों को कामकाज को नहीं देखते हैं।

जबकि हिंडनबर्ग का दावा था कि विदेश में रहने वाले गौतम अडानी के भाई विनोद अडानी शेल कंपनियों के जरिये अडानी समूह की मदद करते हैं और वित्तिय मदद पहुंचाते हैं। इन सारे आरोपों के जवाब में अब अडानी ग्रुप ने स्पष्ट कर दिया है कि विनोद अडानी से अडानी समूह के रिश्ते हैं और वो समूह के प्रमोटर हैं।

हिंडनबर्ग रिपोर्ट में दावा किया गया था कि विनोद अडानी शेल कंपनियों के जरिये अडानी समूह के शेयरों की कीमत को बढ़ाने के लिए भारी निवेश करते हैं और अडानी समूह उनके बारे में खुलकर बात नहीं करता है और विनोद अडानी के साथ अपने कारोबारी रिश्तों को कभी भी सार्वजनिक नहीं करता है। वहीं अब अडानी समूह ने खुलकर कहा है कि दुबई बेस्ड विनोद अडानी उनके औद्योगित समूह के प्रमोटर हैं।

टॅग्स :Adani Enterprisesगौतम अडानीGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा