लाइव न्यूज़ :

Adani Group: अडाणी को बड़ा झटका, मूडीज ने ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, ट्रांसमिशन और इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड की रेंटिग बदली, जानें असर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2023 21:08 IST

Adani Group News: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर घट चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में भारी गिरावट आई है।धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट आई है।अडाणी समूह की आठ कंपनियों की साख (रेटिंग) की पुष्टि की है।

Adani Group News: मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस ने बाजार मूल्यांकन में भारी गिरावट के बाद अडाणी समूह की चार कंपनियों के साख परिदृश्य को घटाकर स्थिर से नकारात्मक कर दिया है। अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद समूह की कंपनियों के शेयर मूल्य में भारी गिरावट आई है।

मूडीज ने शुक्रवार को बयान में कहा कि अडाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड, अडाणी ग्रीन एनर्जी रेस्ट्रिक्टेड ग्रुप, अडाणी ट्रांसमिशन स्टेप-वन लिमिटेड और अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड का साख परिदृश्य स्थिर से नकारात्मक कर दिया गया है।

मूडीज ने कहा, “हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में धोखाधड़ी और हेरफेर के आरोपों के बाद समूह की कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट आई है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है।’’ हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी समूह की कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर घट चुका है।

मूडीज ने कहा कि उसने अडाणी समूह की आठ कंपनियों की साख (रेटिंग) की पुष्टि की है। हालांकि, अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लि. (एपीएसईजेड) और अडाणी इंटरनेशनल कंटेनर टर्मिनल की रेटिंग को ‘स्थिर’ पर कायम रखा गया है।

अडाणी ग्रीन एनर्जी रेस्टेक्टिड ग्रुप (एजीईएल आरजी-2) और अडाणी ट्रांसमिशन रेस्ट्रेक्टेड ग्रुप 1 (एटीएल आरजी 1) के परिदृश्य में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मूडीज ने स्पष्ट किया है कि नकारात्मक परिदृश्य की वजह से निकट भविष्य में इन चार कंपनियों की साख को बढ़ाने की संभावना नहीं है। 

टॅग्स :गौतम अडानीAdani EnterprisesAdani WilmarMoody
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम