लाइव न्यूज़ :

यूपी में 5000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करेगी अडाणी ग्रुप, लगाये जाएंगे चावल, आटा, दाल और कच्ची घानी रिफाइनिंग के कारखाने

By भाषा | Updated: July 28, 2019 17:23 IST

उन्होंने कहा ''खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हम प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहे हैं। इस निवेश से चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल और कच्ची घानी रिफाइनिंग के कारखाने लगाये जाएंगे।''

Open in App

अडाणी समूह उत्तर प्रदेश में 5,500 करोड़ रुपये के नए निवेश की योजना बना रहा है। समूह के अध्यक्ष गौतम अडाणी ने यहां दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के मौके पर कहा कि फरवरी, 2018 में लखनऊ में हुए निवेशक सम्मेलन में अडाणी समूह ने उत्तर प्रदेश में बिजली पारेषण के क्षेत्र में पांच हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की थी। हमने दो पारेषण परियोजनाओं पर पहले ही काम शुरू कर दिया है। ''अगले पांच वर्षों में बिजली पारेक्षण क्षेत्र में हम पांच हजार करोड़ रुपये के अतिरिक्त निवेश की योजना बना रहे हैं।''

उन्होंने कहा ''खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में हम प्रदेश में 500 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बना रहे हैं। इस निवेश से चावल मिल, आटा मिल, दाल मिल और कच्ची घानी रिफाइनिंग के कारखाने लगाये जाएंगे।'' अडाणी ने कहा ''हम डेटा सेंटर और रक्षा जैसे नये युग के क्षेत्रों में भी बेहतर काम करेंगे। उत्तर प्रदेश के आकार, रणनीतिक स्थिति और आबादी को देखते हुए हमें उम्मीद है कि यह राज्य इन दोनों क्षेत्रों में अग्रणी बन सकता है। रक्षा क्षेत्र में हमारी मौजूदगी हमारे लिये व्यक्तिगत रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। हमारा सपना है कि अडाणी ग्रुप उत्तर प्रदेश के रक्षा कॉरिडोर में विश्वस्तरीय विनिर्माण हब का निर्माण करे।''

उन्होंने कहा कि अडाणी समूह ने उत्तर प्रदेश में अनाज भंडारण क्षमता को बढ़ाने में मदद के लिये धमौरा और कन्नौज में 15 हजार टन क्षमता वाली इकाइयां बनायी हैं। भारत के अन्तदेर्शीय जलमार्गों की क्षमता में वृद्धि में मदद के लिये अडाणी ने वाराणसी में मल्टी मोडल रिवर टर्मिनल विकसित करने पर काम शुरू कर दिया है।

अडाणी ने कहा कि भारत की कामयाबी की कहानी उत्तर प्रदेश के बगैर अधूरी है। हम उत्तर प्रदेश को तेजी से बदलते राज्य के तौर पर देख रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2024 तक भारत को 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसमें उत्तर प्रदेश की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबिज़नेसयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?