लाइव न्यूज़ :

Adani Group: अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन को बंपर फायदा, अप्रैल-जून तिमाही में 80 प्रतिशत से बढ़कर 2,119.38 करोड़ रुपये

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 8, 2023 15:27 IST

Adani Group: शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,119.38 करोड़ रुपये रहा।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।एक साल पहले इसी तिमाही में 5,526.19 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्च घटकर आलोच्य तिमाही में कम होकर 4,065.24 करोड़ रुपये रहा।

Adani Group: अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन लि. का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 80 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 2,119.38 करोड़ रुपये रहा। मुख्य रूप से आमदनी बढ़ने से कंपनी का लाभ बढ़ा है।

कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि बीते वित्त वर्ष 2022-23 की इसी तिमाही में कंपनी को 1,177.46 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन (एपीएसईजेड) की कुल आय जून, 2023 को समाप्त तिमाही में बढ़कर 6,631.23 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले इसी तिमाही में 5,526.19 करोड़ रुपये थी। कंपनी का खर्च घटकर आलोच्य तिमाही में कम होकर 4,065.24 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 4,438.32 करोड़ रुपये था।

कतर निवेश प्राधिकरण ने अडाणी ग्रीन एनर्जी में 2.5 प्रतिशत हिस्सेदारी 50 करोड़ डॉलर में खरीदी

कतर के सरकारी संपत्ति कोष कतर निवेश प्राधिकरण (क्यूआईए) ने अडाणी ग्रीन एनर्जी लि. में करीब 50 करोड़ डॉलर में 2.5 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। उद्योग से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी। अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड (एईएमएल) के बाद समूह की कंपनी में पर्यावरण, सामाजिक और कंपनी संचालन केंद्रित (ईएसजी) फंड का यह दूसरा निवेश है।

इससे पहले, 2020 में, क्यूआईए ने अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी अडाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लि. में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था। शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, अडाणी ग्रीन एनर्जी की प्रवर्तक इकाई इनफाइनाइट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट ने कंपनी में 4,131 करोड़ रुपये में 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है।

यह सौदा खुले बाजार में लेन-देन के जरिये सोमवार को हुआ। प्रवर्तक इकाई ने 4,48,82,500 शेयर यानी 2.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 920.43 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बेची। इस प्रकार, सौदा करीब 4,131 करोड़ रुपये का हुआ। बाजार आंकड़ों के अनुसार, कतर निवेश प्राधिकरण की अनुषंगी आईएनक्यू होल्डिंग एलएलसी ने अडाणी ग्रीन एनर्जी में 4.26 करोड़ शेयर यानी 2.68 प्रतिशत हिस्सेदारी ली है।

सौदे के बाद, इनफाइनाइट ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट्स की अडाणी ग्रीन एनर्जी में हिस्सेदारी 3.37 प्रतिशत से घटकर 0.57 प्रतिशत पर आ गयी। जून तिमाही के अंत में प्रवर्तक और प्रवर्तक समूह के पास कंपनी में 56.27 प्रतिशत हिस्सेदारी है। अडाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर कारोबार के दौरान 13 प्रतिशत लुढ़क गया था।

अंत में यह 4.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 965.05 रुपये पर बंद हुआ। उद्योग सूत्रों ने कहा कि कतर निवेश प्राधिकरण ने एजीईएल में 50 करोड़ डॉलर का निवेश किया है। इसके साथ कंपनी में उसकी हिस्सेदारी 2.5 प्रतिशत से अधिक हो गयी है।

टॅग्स :गौतम अडानीAdani Enterprises
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम