लाइव न्यूज़ :

अडाणी समूह 100 अरब डॉलर से अधिक बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाला तीसरा समूह बना

By भाषा | Updated: April 6, 2021 19:58 IST

Open in App

मुंबई, छह अप्रैल जाने-माने उद्योगपति गौतम अडाणी का बंदरगाह से लेकर ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ा समूह 100 अरब डॉलर से अधिक बाजार पूंजीकरण हासिल करने वाला देश का तीसरा समूह बन गया है। समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों में से चार का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार में उपलब्ध आंकड़े के अनुसार अडाणी समूह की छह सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण मंगलवार को कारोबार समाप्त होने के बाद 7.84 लाख करोड़ रुपये या 106.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

टाटा समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. के बाद अडाणी समूह तीसरा भारतीय समूह है जिसका बाजार पूंजीकरण 100 अरब डॉलर को पार कर गया है।

गौतम अडाणी ने 1980 के दशक में जिंस कारोबारी के रूप में काम शुरू करने के बाद दो दशक में एक दिग्गज उद्योगपति का मुकाम हासिल किया है। आज उनका कारोबार खदान, बंदरगाह और बिजली संयंत्रों से लेकर हवाईअड्डा, डेटा सेंटर, सिटी गैस तथा रक्षा क्षेत्र तक में फैला है।

पिछले दो साल में उनका समूह सात हवाईअड्डों और देश के हवाई यातायात का करीब एक तिहाई हिस्से पर नियंत्रण हासिल करने में सफल रहा है। साथ ही नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता वृद्धि में तेजी से आगे बढ़ा है और श्रीलंका में संयुक्त रूप से बंदरगाह टर्मिनल के विकास का अनुबंध हासिल किया है।

बीएसई के आंकड़े के अनुसार अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर मंगलवार को 7.67 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 1,225.55 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

वहीं अडाणी टोटल गैस का शेयर एक समय 1,248 रुपये तक चला गया था। पर बाद में यह यह 1,204.35 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन कारोबार के दौरान 5 प्रतिशत उछलकर 1,147 रुपये तक चला गया था और अंत में यह 1,109.90 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

अडाणी पोट्र्स 12.84 प्रतिशत उछलकर रिकार्ड 837.45 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

अडाणी पावर 5 प्रतिशत की बढ़त के साथ 98.40 रुपये तथा अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.2 प्रतिशत मजबूत होकर 1,194.55 रुपये प्रति इक्विटी पर बंद हुआ।

अडाणी ग्रीन और अडाणी पावर को छोड़कर समूह की अन्य सूचीबद्ध कंपनियों का शेयर रिकार्ड ऊंचाई पर बंद हुए।

टाटा समूह का मौजूदा बाजार पूंजीकरण करीब 242 अरब डॉलर जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज का 171 अरब डॉलर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?