लाइव न्यूज़ :

अडाणी एंटरप्राइजेज अगले पांच साल में 50,000 करोड़ रुपये पूंजी व्यय करेगी

By भाषा | Updated: November 4, 2020 22:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार नवंबर अडाणी समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. (एईएल) की अगले पांच साल में करीब 50,000 करोड़ रुपये के पूंजी व्यय की योजना है। इसमें बड़ी राशि हवाईअड्₨डा कारोबार में खर्च होगी।

एईएल के मुख्य वित्त अधिकारी जे सिंह ने कहा कि गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह की अगले पांच साल में हवाईअड्₨डा कारोबार में 35,780 करोड़ रुपये की पूंजी लगाने की योजना है।

सिंह ने तिमाही परिणाम के बाद ‘कांफ्रेन्स कॉल’ में कहा, ‘‘अडाणी एंटरप्राइजेज के लिये अगले पांच साल में मुख्य जोर हवाईअड्डा, सड़क क्षेत्रों पर होगा...अगले पांच साल में करीब 50,000 करोड़ रुपये का पूंजी व्यय होगा। हवाईअड्₨डा कारोबार में 35,780 करोड़ रुपये पूंजी व्यय की योजना है।’’

कंपनी ने अमहदाबाद, मैंगलुरू, लखनऊ, तिरूवनंतपुरम, जयपुर और गुवाहाटी में छह हवाईअड्डों के लिये बोलियां जीती है।

कंपनी ने मैंगलुरू और लखनऊ हवाईअड्डों के परिचालन, प्रबंधन और विकास के काम क्रमश: 31 अक्टूबर और 2 नवंबर को हासिल किये।

सड़क कारोबार में पूंजी व्यय के बारे में सिंह ने कहा कि समूह के नजरिये से यह बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन यह अगले पांच साल में 6,000 करोड़ रुपये हो सकता है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब