लाइव न्यूज़ :

FPO रद्द करने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 फीसदी टूटा; समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर में जबरदस्त गिरावट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 2, 2023 11:31 IST

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा।

Open in App
ठळक मुद्देबुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया।बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया।अडानी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी गिरावट।

नयी दिल्लीः अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में 15 प्रतिशत टूट गया। इसके एक दिन पहले, बुधवार को कंपनी ने अपने 20 हजार करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को वापस लेने और निवेशकों का पैसा लौटाने की घोषणा की थी। हालांकि, कंपनी के एफपीओ को मंगलवार को पूर्ण अभिदान मिल गया था।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 15 प्रतिशत टूटकर 1,809.40 रुपये पर आ गया। समूह की अन्य कंपनियों का प्रदर्शन भी लगातार छठे दिन कमजोर रहा। अडानी पोर्ट्स के शेयर में 14 फीसदी की गिरावट आई, अडानी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी, अडानी ग्रीन एनर्जी में 10 फीसदी, अडानी टोटल गैस में 10 फीसदी, अडानी विल्मर में पांच फीसदी, एनडीटीवी में 4.99 फीसदी और अडानी पॉवर में 4.98 फीसदी की गिरावट आई। हालांकि अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 9.68 फीसदी और एसीसी के 7.78 फीसदी चढ़े।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा था, “ असाधारण परिस्थितियों के मद्देनजर, कंपनी के निदेशक मंडल ने फैसला किया है कि एफपीओ पर आगे बढ़ना नैतिक रूप से ठीक नहीं होगा। निवेशकों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है और उन्हें किसी तरह के संभावित नुकसान से बचाने के लिए निदेशक मंडल ने एफपीओ को वापस लेने का फैसला किया है।”

टॅग्स :Adani EnterprisesGautam Adani
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान वार के बीच खुशखबरी?,  प्राकृतिक गैस दाम 119.90 से घटाकर 82.95 रुपये प्रति घन मीटर?, 16 मार्च की सुबह 6 बजे से लागू

कारोबारगौतम अदाणी की जीवन यात्रा बड़े सपने देखने वाले युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत?, पवार ने कहा-मुंबई आए और शून्य से की शुरुआत, आज व्यवसाय 23 राज्यों में फैला

कारोबार5 साल में हवाई अड्डों कारोबार में 01 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना, अदाणी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अदाणी ने कहा-लाखों नौकरी की संभावना

भारतशरद पवार ने रखी डिनर पार्टी, राहुल गांधी, अजित पवार, गौतम अडाणी समेत पहुंचे दिग्गज नेता

कारोबार2031 तक 1200000 करोड़ रुपये निवेश?, गौतम अदाणी बोले- खनन, नवीकरणीय ऊर्जा और बंदरगाहों में लगाएंगे पैसा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो