लाइव न्यूज़ :

Adani Enterprises share price: अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ चढ़े, आठ कंपनियों के शेयर लाभ में और केवल 2 नुकसान में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2023 11:34 IST

Adani Enterprises share price: बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था।अडाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था।

Adani Enterprises share price: अडाणी समूह की ज्यादातर कंपनियों के शेयर मंगलवार का सुबह के कारोबार में चढ़ गए। समूह की प्रमुख कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपनी ऊपरी सर्किट सीमा को छू गया। शुरुआती कारोबार में अडाणी समूह की आठ कंपनियों के शेयर लाभ में थे, जबकि दो में नुकसान था।

बीएसई पर अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 15 प्रतिशत के उछाल के साथ अपनी ऊपरी सीमा यानी 1,808.25 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 2.06 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। अडाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन 8.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 595 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार मूल्यांकन 1.28 लाख करोड़ रुपये पर था।

अडाणी विल्मर शुरुआती कारोबार में पांच प्रतिशत चढ़कर 399.40 रुपये, अडाणी ट्रांसमिशन पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,324.45 रुपये, अडाणी ग्रीन एनर्जी 2.10 प्रतिशत के लाभ के साथ 906.15 रुपये पर था। समूह की 10 सूचीबद्ध कंपनियों में से दो कंपनियों के शेयर नुकसान में थे। अडाणी टोटल गैस पांच प्रतिशत टूटकर अपने निचले सर्किट यानी 1,467.50 रुपये पर आ गया।

अडाणी पावर 4.99 प्रतिशत के नुकसान के साथ 173.35 रुपये पर था। एसीसी का शेयर 2.17 प्रतिशत चढ़कर 2,012.55 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स तीन प्रतिशत के लाभ से 391.15 रुपये पर पहुंच गया। एनडीटीवी पांच प्रतिशत की बढ़त के साथ 225.35 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

अडाणी समूह ने सोमवार को कहा कि उसके प्रवर्तक समय से पहले 111.4 करोड़ डॉलर का भुगतान कर अपनी कंपनियों के गिरवी रखे शेयर छुड़वाएंगे। अमेरिका की शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह पर धोखाधड़ी वाले लेनदेन और शेयर की कीमतों में हेरफेर का आरोप लगाया गया था। उसके बाद से समूह की कंपनियों के शेयरों में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया था। हालांकि, आज निवेशकों को कुछ राहत मिली है।

टॅग्स :Adani Enterprisesशेयर बाजारshare bazarshare market
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम