लाइव न्यूज़ :

शिल्पकारों की आय बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच जरूरी: मांडविया

By भाषा | Updated: November 12, 2021 18:42 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को देश भर के दस्तकारों, शिल्पकारों की परंपरागत कला को प्रोत्साहित करने के लिए ‘हुनर हाट’ की प्रशंसा की और कहा कि शिल्पकारों की आय बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार तक उनकी पहुंच जरूरी है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने शुक्रवार को यहां हुनर हाट का उद्घाटन करने के बाद कहा, ‘‘भारत सदियों से दस्तकारी, शिल्पकारी की वस्तुओं का व्यापार करता रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दिया है, जिसे हुनर हाट आगे बढ़ा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘देश के दस्तकारों, शिल्पकारों की आय को बढ़ाने के लिए उनके स्वदेशी उत्पादों को राष्ट्रीय बाजार के साथ ही अंतरराष्ट्रीय बाजार मुहैया कराने की भी जरूरत है और इस दिशा में हुनर हाट एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ है। हुनर हाट के माध्यम से भारत के हस्तशिल्प को पूरी दुनिया में प्रसिद्धि मिली है।’’

इस अवसर पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि पिछले छह वर्षों में हुनर हाट के माध्यम से 6.75 लाख से ज्यादा दस्तकारों, शिल्पकारों, कारीगरों और उनसे जुड़े लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया कराए गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार आएगी, हमें पूरा विश्वास?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-ममता दीदी का जाना तय, गुंडागर्दी, हिंसा बहुत बढ़ी, वीडियो

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?