एबीबी ने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई की 2.9 अरब डॉलर में बिक्री का सौदा पूरा किया

By भाषा | Updated: November 2, 2021 22:57 IST2021-11-02T22:57:08+5:302021-11-02T22:57:08+5:30

ABB completes deal to sell mechanical power transmission unit for $2.9 billion | एबीबी ने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई की 2.9 अरब डॉलर में बिक्री का सौदा पूरा किया

एबीबी ने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई की 2.9 अरब डॉलर में बिक्री का सौदा पूरा किया

नयी दिल्ली, दो नवंबर प्रौद्योगिकी कंपनी एबीबी ने आरबीसी बियरिंग्स को अपने मैकेनिकल पावर ट्रांसमिशन इकाई (डॉज) की बिक्री का सौदा नकद 2.9 अरब डॉलर में पूरा कर लिया है। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

इस विनिवेश के साथ एबीबी ने इस खंड से निकलने का पहला चरण पूरा कर लिया है। कंपनी ने पूर्व में इस खंड से बाहर निकलने के लिए तीन घोषणाएं की थीं।

कंपनी ने कहा कि यह एबीबी की रणनीति की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे उसे सक्रिय पोर्टफोलियो प्रबंधन और अपने बही-खाते को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

इससे 2021 की चौथी तिमाही अक्टूबर-दिसंबर के दौरान एबीबी को डॉज की बिक्री से 2.2 अरब डॉलर का गैर-परिचालन कर-पूर्व लाभ हासिल हो सकेगा।

इस सौदे की वजह से एबीबी को आयकर पर करीब 20 से 25 करोड़ डॉलर खर्च करने पड़ेंगे। उसे सौदे पर करीब 40 करोड़ डॉलर के करों का भुगतान करना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: ABB completes deal to sell mechanical power transmission unit for $2.9 billion

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे