लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में बिजली खपत में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि

By भाषा | Updated: January 1, 2021 19:41 IST

Open in App

:के के शंकर:

नयी दिल्ली, एक जनवरी देश में बिजली खपत दिसंबर महीने में 6.1 प्रतिशत बढ़कर 107.3 अरब यूनिट रही। यह आर्थिक गतिविधियों में तेजी को बताता है।

पिछले साल दिसंबर महीने में बिजली खपत 101.08 अरब यूनिट रही थी।

छह महीने के अंतराल के बाद बिजली खपत में सालाना आधार पर सितंबर महीने में 4.5 प्रतिशत और अक्टूबर में 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

इससे पहले नवंबर महीने में बिजली खपत में वृद्धि धीमी रही और यह 3.12 प्रतिशत बढ़कर 96.88 अरब यूनिट रही। जबकि 2019 के इसी महीने में यह 93.94 अरब यूनिट थी।

विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर महीने में बिजली खपत में 6.1 प्रतिशत की वृद्धि और बिजली की अधिकतम मांग अब तक के सर्वाधिक स्तर 1,82,888 मेगावाट पर पहुंचना देश में आर्थिक गतिविधियों में तेजी का स्पष्ट संकेत देता है।

उनका अनुमान है कि आने वाले महीनें में बिजली मांग में वृद्धि और स्थिर होगी।

पिछले सप्ताह बिजली सचिव एस एन सहाय ने ट्विटर पर लिखा था, ‘‘आज (30 दिसंबर) को 9.48 बजे बिजली की अधिकतम मांग 1,82,888 मेगावाट पहुंच गयी जो अब तक की सर्वाधिक मांग है। इससे पहले 30, मई 2019 को दोपहर 2.58 बजे बिजली की अधिकतम मांग 1,82,610 मेगावाट पहुंची थी। जो भी मांग आयी, उसे पूरा किया गया।’’

सरकार ने कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिये देश में 25 मार्च को लॉकडाउन लगाया। इसके कारण आर्थिक गतिविधियां प्रभावित होने से मार्च से बिजली खपत में गिरावट शुरू हुई।

महामारी के कारण इस साल लगातर छह महीने मार्च से अगस्त तक बिजली की खपत में गिरावट आयी। मार्च में इसमें 8.7 प्रतिशत, अप्रैल में 23.2 प्रतिशत, मई में 14.9 प्रतिशत, जून में 10.9 प्रतिशत, जुलाई में 3.7 प्रतिशत और अगस्त में 1.7 प्रतिशत की गिरावट आयी।

आंकड़े के अनुसार फरवरी में बिजली खपत में 11.73 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें