लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को उनकी जमा सुरक्षा राशि पर ब्याज दिलाने की मांग

By भाषा | Updated: January 11, 2021 19:39 IST

Open in App

लखनऊ, 11 जनवरी उत्तर प्रदेश के 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं को उनकी जमा सुरक्षा राशि पर ब्याज दिलाने की सरकार से मांग की गई है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से सोमवार को मुलाकात कर प्रदेश के तीन करोड़ में से 60 लाख बिजली उपभोक्ताओं की जमा सुरक्षा राशि पर पिछले कई वर्षों से ब्याज नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाया।

वर्मा ने बताया कि प्रदेश के तीन करोड़ विद्युत उपभोक्ताओ में से लगभग 60 लाख को उनकी जमा सुरक्षा राशि पर कई वर्षो से ब्याज नहीं मिला है। ब्याज की यह राशि लगभग 100 करोड़ रुपए हो चुकी है।

लम्बे समय से विद्युत उपभोक्ताओं को उनकी जमा राशि पर ब्याज न मिलना, वो भी बिजली कम्पनियो की गलती से, यह विद्युत अधिनियम 2003 एवं विद्युत वितरण संहिता 2005 के प्रावधानों का खुला उल्लंघन है।

उन्होंने बताया कि उपभोक्ता परिषद ने ऊर्जा मंत्री से मांग की है कि उपभोक्ताओं की सुरक्षा राशि के हड़पे गए लगभग 100 करोड़ रुपये की ब्याज राशि उपभोक्ताओ को उनके बिलों में वापस दिलाये और प्रबंधन को निर्देश दे कि जो भी इस गड़बड़ी के लिए दोषी हैं उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही कराई जाये।

वर्मा के मुताबिक ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए अपर मुख्य सचिव (ऊर्जा) और पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष को उपभोक्ता परिषद् की मांगों पर अविलंब कार्यवाही शुरू करते हुए उपभोक्ताओ को उनकी जमा सुरक्षा राशि पर ब्याज जल्द से जल्द दिलाये जाने का निर्देश दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

भारतजब संसद के गलियारे में टकराईं नजरें और हुई बात..., पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच क्या हुआ बात; देखें VIDEO

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते