लाइव न्यूज़ :

भारत के 43 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने चीन के सामान नहीं खरीदे लकोविड-19 के चलते व्यापार बढ़ा: सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जून ऑनलाइन कंपनी लोकलसर्कल्स की एक रिपोर्ट के अनुसार उसके सर्वेक्षण में हिस्सा लेने वाले करीब आधे भारतीय उपभोक्ताओं ने कहा कि उन्होंने चीन के साथ सीमा पर तनाव के चलते पिछले 12 महीनों में चीन में बना कोई भी सामान नहीं खरीदा।

सर्वेक्षण एक से 10 जून के बीच किया गया और इसमें देश के 281 जिलों के 17,800 नागरिकों ने हिस्सा लिया।

रिपोर्ट के अनुसार हालांकि जनवरी-मई 2021 में चीन से होने वाले वार्षिक आयात में 42 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी जिसका कारण चीन से जीवन रक्षक चिकित्सा उपकरण और चिकित्सीय ऑक्सीजन उपकरणों के आयात में हुई वृद्धि है।

रिपोर्ट में कहा गया, "असल में मध्यवर्ती वस्तुओं के भारतीय आयातों में चीन की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत है और पूंजी वस्तुओं में यह 30 प्रतिशत है जबकि उपभोक्ता वस्तुओं में यह 26 प्रतिशत है।"

इसमें कहा गया, "सर्वेक्षण में शामिल पहले सवाल के जरिए यह समझने की कोशिश की गयी कि भारतीय उपभोक्ताओं ने पिछले 12 महीनों में चीन में बने कितने उत्पाद खरीदे। जवाब में 43 प्रतिशत लोगों ने कहा कि उन्होंने चीन में बना कोई भी सामान नहीं खरीदा।"

जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प में 20 भारतीय जवान शहीद हुए थे। चीन के भी कई सैनिक मारे गए लेकिन उसने उनकी संख्या नहीं बतायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें