लाइव न्यूज़ :

चालू वित्त वर्ष में अबतक 3,385 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ

By भाषा | Updated: September 4, 2021 19:57 IST

Open in App

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि मंत्रालय ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 में अब तक 3,385.02 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया है। मंत्रालय ने बताया कि निर्माण की गति प्रतिदिन 21.8 किमी थी, और यह गति कोविड-19 महामारी और बारिश के मौसम के बावजूद हासिल की गयी। उसने ट्विटर पर लिखा, "चालू वित्त वर्ष 2021-22 (दो सितंबर तक) में 3,385.02 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण किया, जबकि इस अवधि में उसने 3,068.26 किलोमीटर की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का ठेका दिया। प्रतिदिन 21.8 किमी राजमार्गों का निर्माण किया गया।" केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में कहा था कि बुनियादी ढांचे का विकास देश के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार का लक्ष्य प्रतिदिन 100 किमी राजमार्ग के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

ज़रा हटकेVIDEO: प्लेट नहीं, फावड़े पर परोसी बिरयानी! वीडियो देख भड़के लोग – बोले, 'ये अन्न का अपमान है'

ज़रा हटकेस्टेज पर धुआं देखते ही डर गईं नन्हीं कलाकार! स्कूल फंक्शन का ये Video देख हंसी नहीं रुकेगी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?