लाइव न्यूज़ :

फर्जी बिल मामले में दो महीने में 215 लोग गिरफ्तार, 700 करोड़ रुपये जब्त

By भाषा | Updated: January 10, 2021 18:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जनवरी जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) और केंद्रीय जीएसटी आयुक्त कार्यालयों ने पिछले दो महीनों में फर्जी जीएसटी बिल मामले में 700 करोड़ रुपये से अधिक बरामद किये और 215 लोगों को गिरफ्तार किया है। फर्जी बिलों का उपयोग अवैध तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ लेने में किया गया।

जीएसटी (माल एवं सेवा कर) खुफिया प्राधिकरणों ने 2,200 मामले दर्ज किये और 6,600 से अधिक फर्जी जीएसटीआईएन इकाइयों का पता लगाया।

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय और केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) आयुक्त कार्यालय ने अब तक छह चार्टर्ड एकाउंटेंट और कंपनी सचिव समेत 215 लोगों को गिरफ्तार किया है और धोखाधड़ी करने वाले इन लोगों से 700 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है।

सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में न केवल फर्जी कंपनियों के संचालक शामिल हैं बल्कि अंतिम लाभार्थी भी शामिल हैं जो कमीशन के आधार पर फर्जी बिल कारोबार चलाने वाले इन जालसाजों के साथ जुड़े हुए थे।

उसने कहा कि आंकड़ा विश्लेषण, आंकड़ा साझा कर तथा कृत्रिम मेधा (एआई) का उपयोग कर अधिकारियों ने फर्जी इकाइयों के परत-दर-परत गतिविधियों का पता लगाया।

जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें विभिन्न कंपनियों और व्यापार इकाइयों के प्रबंध निदेशक, निदेशक, मालिक और भागीदार शामिल हैं। ये सभी गलत तरीके से आईटीसी का लाभ उठाने में लगे थे।

सूत्रों के अनुसार अब तक सर्वाधिक गिरफ्तारी मुंबई क्षेत्र से हुई है। वहां 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अजेय अभियान को रोका, 57 रनों से हराया मुकाबला

क्रिकेटकौन हैं प्रफुल हिंगे? 30 लाख के इस तेज़ गेंदबाज़, जिन्होंने अपने IPL डेब्यू ओवर में 3 विकेट लेकर रचा इतिहास

क्रिकेटSRH vs RR: प्रफुल हिंगे ने पहले ओवर में सूर्यवंशी, जुरेल, प्रीटोरियस का लिया विकेट, तीनों बल्लेबाज शून्य पर आउट, VIDEO

विश्व'अगर जहाज़ होर्मुज़ नाकाबंदी के पास आए, तो उन्हें 'खत्म' कर दिया जाएगा', ट्रंप ने ईरान को दी चेतावनी

क्रिकेटSRH vs RR: ईशान किशन ने राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक अंदाज में जड़ी हाफ सेंचुरी, 44 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें