लाइव न्यूज़ :

भारत में 73.2 अरब अमरीकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न: राजदूत संधू

By भाषा | Updated: January 6, 2021 11:25 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, छह जनवरी अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने सोमवार को कहा भारत इस समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और यहां 73.2 अरब अमेरिकी डॉलर के 21 यूनिकॉर्न हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई है कि 2022 तक 50 से अधिक स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं। यूनिकॉर्न ऐसी स्टार्टअप कंपनियों को कहते हैं, जिनकी कीमत एक अरब डॉलर से अधिक होती है।

संधू ने कहा, ‘‘भारत में उद्यमशीलता तेजी से बढ़ी है। भारत 2020 में शीर्ष 50 नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाओं में एक था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है और 73.2 अरब कीमत वाले 21 यूनिकॉर्न का घर है। कुछ अनुमानों के अनुसार 2022 तक 50 से ज्यादा 'सूनिकॉर्न' स्टार्टअप यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हो सकते हैं।’’

सूनिकॉर्न ऐसे स्टार्टअप को कहते हैं, जिनमें यूनिकॉर्न बनने की क्षमता होती है।

संधू भारतीय राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2020 के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम का सह-प्रायोजक भारतीय दूतावास था। कार्यक्रम का आयोजन उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच के सहयोग से किया गया था।

संधू ने कहा कि एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय स्टार्टअप ने इस साल दिसंबर के मध्य तक 9.3 अरब अमरीकी डॉलर जुटाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान