लाइव न्यूज़ :

165 और डीएमएफ न्यासों को आयकर भुगतान से छूट मिली, कुल संख्या 316 हुई : जोशी

By भाषा | Updated: September 11, 2021 17:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर कोयला एवं खान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शनिवार को कहा कि आयकर भुगतान से छूट पाने वाले जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) न्यासों की संख्या बढ़ रही है। इससे उनके पास अधिक कोष उपलब्ध होगा जिससे वे खनन से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए परिणाम आधारित गतिविधियों का बेहतर तरीके से कार्यान्वयन सुनिश्चित कर सकेंगे।

डीएमएफ खनन परिचालन से प्रभावित प्रत्येक जिले के लिए गैर-लाभकारी सांविधिक न्यास है। यह सरकार की पहल है। इसके जरिये सुनिश्चित किया जाता है कि डीएमएफ के तहत कोष जुटाया जाए और इसका इस्तेमाल खनन परिचालन से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए किया जा सके।

जोशी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 165 डीएमएफ न्यासों को आयकर भुगतान से छूट के लिए आभारी हूं। इससे इन न्यासों के पास अधिक कोष उपलब्ध होगा, जिससे वे बेहतर तरीके से खनन गतिविधियों से प्रभावित लोगों के कल्याण के लिए काम कर सकेंगे।’’

इस बारे में गजट अधिसूचना जारी कर दी गई है। डीएमएफ के तहत जुटाए गए कोष और उसपर मिले ब्याज पर आयकर की छूट होगी।

जोशी ने कहा, ‘‘वित्त मंत्रालय द्वारा 165 न्यासों को आयकर छूट दी गई है। इस तरह आयकर छूट पाने वाले डीएमएफ न्यासों की संख्या 316 हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान