लाइव न्यूज़ :

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन के पहले 16 एमओयू पर हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 20:05 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में निवेशकों को आकर्षित करने के मकसद से प्रस्तावित दसवें ‘वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक सम्मेलन’ के सिलसिले में सोमवार को 16 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

गुजरात सरकार की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति स्टेच्यू ऑफ यूनिटी के पास एक होटल के निर्माण के लिए भी एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए हैं। ताज समूह यह होटल केवड़िया में स्थित प्रतिमा के पास बनाएगा।

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में 10-12 जनवरी को वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन होने वाला है। इस आयोजन के पहले राज्य सरकार हर सोमवार को निवेश के इच्छुक पक्षों के साथ एमओयू करार करती है।

सोमवार को 16 एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। अब तक ऐसे पांच आयोजनों में कुल 96 एमओयू पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, केवड़िया में होटल बनने से इलाके के आदिवासी युवाओं को रोजगार के काफी मौके मिलेंगे। इसके अलावा विभिन्न कुटीर एवं हस्तशिल्प उद्योगों के जरिये स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

एमओयू हस्ताक्षर कार्यक्रम में राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी, उद्योग राज्यमंत्री जगदीश विश्वकर्मा और कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल