लाइव न्यूज़ :

एलआईसी के आईपीओ का प्रबंधन करने के लिए 16 मर्चेंट बैंकर दौड़ में

By भाषा | Updated: August 23, 2021 16:14 IST

Open in App

जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्रबंधन करने की दौड़ में 16 मर्चेंट बैंकर शामिल हैं। इसे देश के इतिहास की सबसे बड़ी शेयर बिक्री कहा जा रहा है। ये बैंकर 24 और 25 अगस्त को निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) के समक्ष अपना प्रस्तुतीकरण देंगे। दीपम के सर्कुलर के अनुसार, बीएनपी परिबा, सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स इंडिया और डीएसपी मेरिल लिंच (अब बोफा सिक्योरिटीज) सहित सात अंतरराष्ट्रीय बैंकर मंगलवार को प्रस्तुतीकरण देंगे। मंगलवार को जो अन्य बैंकर प्रस्तुतीकरण देंगे उनमें गोल्डमैन सैश (इंडिया) सिक्योरिटीज, एचएसबीसी सिक्योरिटीज एंड कैपिटल मार्केट्स (इंडिया), जेपी मॉर्गन इंडिया, नोमुरा फाइनेंशियल एडवाइजरी एंड सिक्योरिटीज (इंडिया) शामिल हैं। बुधवार को नौ घरेलू बैंकर दीपम के अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे। इनमें एक्सिस कैपिटल लि., डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स, एचडीएफसी बैंक लि., आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लि., आईआईएफएल सिक्योरिटीज लि., जेएम फाइनेंशियल लि., कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लि., एसबीआई कैपिटल मार्केट्स लि. और यस सिक्योरिटीज इंडिया लि. शामिल हैं। दीपम ने 15 जुलाई को एलआईसी के आईपीओ के लिए मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति को आवेदन आमंत्रित किए थे। दीपम आईपीओ के लिए 10 बुक रनिंग लीड प्रबंधकों की नियुक्ति की तैयारी कर रहा है। बोली जमा कराने की अंतिम तिथि पांच अगस्त थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारLIC पॉलिसी खरीद के बाद आपकी रकम का कहां,कैसे होता है इस्तेमाल, समझिए पूरा गणित

भारतLIC की इस स्कीम में एक बार करें इन्वेस्ट, फिर हर महीने मिलेंगे 10,000; जानें अप्लाई करने का तरीका

कारोबारक्रिसमस से पहले खुशखबरी, ब्याज दर 7.15 प्रतिशत, 22 दिसंबर 2025 से लागू, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस लि ने मीडिल क्लास को दी राहत

पर्सनल फाइनेंसLIC New Schemes: LIC ने शुरू की 2 नई योजनाएं, पूरे परिवार के लिए मिलेगी ये सुविधा, यहां करें चेक

पर्सनल फाइनेंसLIC Amrit Bal Policy: बच्चों के भविष्य के लिए जरूर कराए LIC की ये पॉलिसी, जानें पूरी पॉलिसी डिटेल्स

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम