लाइव न्यूज़ :

बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास भूमि विकास परियोजना में 13 कंपनियों की रुचि

By भाषा | Updated: April 18, 2021 22:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली , 18 अप्रैल दिल्ली के बिजवासन रेलवे स्टेशन के पास भारतीय रेल की खाली जमीन का विकास करने की परियोजना में 13 कंपनियों ने रुचि दर्शायी है। इनमें एलएंडटी , जीएमआर और एनएचएसआरसीएल जैसी कंपनियों के नाम हैं। भारतीय रेलवे स्टेशन विकास निगम कार्पोरेशन (आईआरएसडीसी) ने रविवार को यह जानकारी दी।

स्टेशन के पास करीब 18 हजार वर्गमीटर जमीन को सम्मिलित उपयोग के लिए पट्टे पर दिया जाना है।

आईआरएसडीसी ने निविदा से पहले इच्छुक कंपनियों की एक बैठक बुलाई थी। बोली से पहले परामर्श के लिए इस बैठक में कुल 13 कंपनियों ने भाग लिया।

इस परियोजना के लिए कार्पोरेशन ने हाल में प्रस्ताव के लिए ऑनलाइन रुचि पत्र (ई-आरएफपी) आमंत्रित किया था। इस जमीन पर कुल 50,233 वर्ग मीटर का निर्माण किया जा सकता है। इसे 99 साल के पट्टे पर दिया जाना है।

निविदा पूर्व बैठक में भारती रियल्टी, गाडरेज फंड्स, एल्डीको, हॉलिस्टिक अर्बन-गैनन डंकर्ले,वन ग्रुप डेवलपर्स , ओरियंटल स्ट्रक्चर्स , कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन, एमकेएस वेंचर्स, थॉथ इन्फ्रा और वर्चुअस रिटेल ने भी भाग लिया।

बिजवासन रेलवे स्टेशन क्षेत्र के विकास का ठेका पहले ही दिया जा चुका है और उसका काम शुरू हो चुका है। इसे विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन बनाया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब