लाइव न्यूज़ :

नोएडा एयरपोर्ट के दूसरे चरण के लिए 1,185 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण बाकी

By भाषा | Updated: December 17, 2021 23:02 IST

Open in App

नोएडा, 17 दिसंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के दूसरे चरण के लिए जेवर के छह गांवों से 1,185 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण होना अभी बाकी है। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी को शुक्रवार को यह जानकारी दी।

तिवारी को परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि जमीन का इस्तेमाल तीसरे रनवे के निर्माण, रखरखाव, मरम्मत और शेष सुविधाओं तथा हवाईअड्डा स्थल पर विमानन से संबंधित अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

तिवारी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एनआईएएल) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने इस दौरान गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में तैयार हो रही परियोजना की प्रगति की समीक्षा भी की।

इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार नोएडा हवाईअड्डे के दूसरे चरण के लिए भूमि अधिग्रहण के कारण विस्थापित हुए गांवों को लेकर सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) रिपोर्ट शुक्रवार को लखनऊ में मुख्य सचिव के कार्यालय में पेश की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

विश्वअविश्वास के घने कोहरे में विश्वास की खोज !

स्वास्थ्यहोम्योपैथी: विज्ञान और दर्शन का संगम

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार