लाइव न्यूज़ :

Notebook Song: 'नोटबुक' का तीसरा गाना 'बुमरो' हुआ रिलीज, प्यार और कश्मीर में खो जाएंगे फैंस

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 14, 2019 09:10 IST

नोटबुक फिल्म का तीसरा गाना बुमरो रिलीज कर दिया गया है। इस गाने का फैंस को ट्रेलर के बाद से ही इंतजार था।

Open in App

कश्मीरी फ्लेवर को वापस लाते हुए  नोटबुक का तीसरा गाना बुमरो फैंस के सामने पेश कर दिया गया है। 'बुमरो' से पहले इस फिल्म का 'नहीं लगदा' और 'लैला' गाना दर्शकों के लिए जारी किया था। बुमरो गाने का फैंस को जमकर इंतजार था। इस गाने के बोल ट्रेलर में फैंस ने सुने थे जिसके बाद से ही वह इसका इंतजार कर थे जो अब खत्म हो गया है।

प्रनूतन और जहीर इकबाल पर इस गाने को फिल्माया गया है। गाने में प्यार और कश्मीर की खूबसूरती कूट-कूट के भरी गई है। गाने में एक इनोसेंट आकर्षण को जोड़ते हुए, नोटबुक का तीसरा गीत 'बुमरो' आपका दिल जीत लेगा। ये कश्मीर का फोक सांग है जिसको नए तड़के के साथ पेश किया गया है। 

इस गाने में जहीर इकबाल और बच्चों के बीच मासूम और चंचला के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं जो आपका दिल जीत लेगी। इस गाने में जहीर फैंस को बच्चों के साथ जिस अंदाज में डांस करते दिखाई दे रहे हैं वो आपको भा जाएगा। साथ ही साफ हो गया है कि वह बहुत ही बेहतरीन डांस भी हैं।  झील के बीच स्थित स्कूल में गाने को रीक्रिएट करते हुए, 'बुमरो' में कलाकार पेप्पी नंबर पर पैर थिरकाते हुए नजर आ रहे हैं। ये  देखने और सुनने दोनों में काफी  प्यारा है।

इस गाने को विशाल मिश्रा ने कंपोज किया है। कमाल खान ने इस गाने का फॉल्क को गया है। इस गाने के बोल अभेन्द्र उपाध्याय और विशाल मिश्रा ने लिखे हैं। । 'नहीं लगदा' और 'लैला' के बाद 'बुमरो' फिल्म का तीसरा गाना है।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फिल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है। 

टॅग्स :नोटबुक मूवी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'नोटबुक' रिलीज से पहले प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल जुहू में एक साथ आए नजर

बॉलीवुड चुस्कीNotebook Review: कश्मीर की वादियों में सच्चे इश्क को पेश करती है जहीर-प्रनूतन की 'नोटबुक', दिल छू जाने वाला है मूवी का मैसेज

बॉलीवुड चुस्कीNotebook Preview: पर्दे पर रिलीज से पहले जानें क्यों देंखे प्रनूतन और जहीर की 'नोटबुक', क्या है फिल्म में खास है और क्या करेगा निराश?

बॉलीवुड चुस्कीNotebook Screening: सलमान खान, प्रनूतन बहल, जहीर इकबाल, जैकलीन फर्नांडिस समेत इन स्टार्स ने देखी फिल्म

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज होने से पहले ही IMDb पर मोस्ट एंटिसिपेटेड की लिस्ट में शामिल हुई 'नोटबुक'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?