लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: योगिता बाली की तीन फेमस लव-स्टोरीज जो फिल्मों से कम नहीं

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 13, 2018 07:42 IST

योगिता बाली बर्थडे स्पेशल: 23 साल बड़े किशोर कुमार से की थी चट मँगनी पट शादी, दो साल बाद ही तलाक लेकर बसाया मिथुन के साथ घर

Open in App

अभिनेत्री योगिता बाली का जन्म 13 अगस्त 1952 को मुंबई में हुआ था। योगिता मशहूर हिरोइन गीता बाली की भतीजी थीं। उनके पिता जसवंत फिल्मों में असिस्टेंट के तौर पर काम करते थे। 

योगिता बाली ने 1971 में 'परवाना' फिल्म से एक्टिंग डेब्यू किया। परवाना को आज अमिताभ बच्चन के निगेटिव रोल के लिए याद किया जाता है।

योगिता बाली ने विनोद खन्ना, देव आनंद, संजीव कुमार, राजेश खन्ना, रणधीर कपूर और सुनील  दत्त जैसे बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया लेकिन उन्हें वांछित जगह नहीं मिली।

फ़िल्मों में योगिता का करियर ज्यादा सफल नहीं रहा। वो फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चा से रहीं। आइए आज हम आपको योगिता बाली की तीन फेमस लव-स्टोरी के बारे में बताते हैं।

पक्की सहेली रेखा से मिला धोखा

 कहा जाता है कि योगिता बाली की फिल्म इंडस्ट्री में पहला फेमस अफेयर अभिनेता किरण कुमार से हुआ था। अभिनेत्री रेखा योगिता बाली की पक्की सहेली थीं। योगिता रेखा को अपने और किरण के रिश्ते के बारे में सब कुछ बताती थीं। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रेखा के घर पर ही योगिता और किरण अक्सर मिला करते थे। तीनों दोस्त एक साथ जमकर मौजमस्ती किया करते थे। 

देखते ही देखते किरण कुमार योगिता बाली से ज्यादा रेखा में रुचि लेने लगे। किरण कुमार पर रेखा का जादू ऐसा चढ़ा कि वो उन फिल्मों के सेट पर भी जाने लगा जिनमें रेखा काम कर रही होती थीं।

पक्की सहेली से मिले इस धोके से योगिता बाली का दिल टूट गया। हालाँकि रेखा और किरण कुमार की दोस्ती भी ज्यादा नहीं चली।

कहते हैं किरण कुमार के पिता और अभिनेता जीवन को इस रिश्ते से सख्त एतराज था। किरण कुमार ने आखिरकार पिता कि जिद के आगे घुटने टेक दिये और रेखा से दूरी बना ली।

 किशोर कुमार से चट शादी पट तलाक 

योगिता की किशोर कुमार और मिथुन चक्रवर्ती से लव-स्टोरी पूरी तरह फिल्मी हैं। 24 वर्षीय योगिता ने 1976 में 47 वर्षीय किशोर कुमार से लव मैरिज कर ली। किशोर कुमार की यह तीसरी शादी थी। 

योगिता ने किशोर कुमा से चट मँगनी पट ब्याह कर लिया था लेकिन यह शादी ज्यादा नहीं चली और दो साल बाद ही दोनों के बीच तलाक हो गया और इसकी वजह बना योगिता के जिंदगी में नए प्यार का आगमन।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किशोर कुमार से शादी के  करीब एक साल बाद ही योगिता बाली का अपने कोस्टार मिथुन चक्रवर्ती से अफ़ेयर शुरू हो गया। योगिता से मिलने से पहले ही मिथुन अपनी पहली पत्नी को छोड़ चुके थे।

योगिता और मिथुन का प्यार परवान चढ़ा और दोनों ने 1979 में शादी कर ली। इस अफेयर और शादी से किशोर कुमार इतने नाराज हुए कि उन्होंने फिर कभी मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाना नहीं गाया। 

योगिता और मिथुन की कहानी में श्रीदेवी की एंट्री

योगिता बाली की मिथुन से शादीशुदा जिंदगी ज्यादा समय तक खुशहाल नहीं रही। कहते हैं कि शादी के कुछ ही सालों बाद मिथुन का उनके कोस्टार श्रीदेवी से अफेयर की खबरे सुर्खियों में आने लगीं।

मीडिया में यहाँ तक दावा किया गया कि मिथुन ने श्रीदेवी से गुप्त विवाह भी कर लिया है। इस खबर से योगिता का दिल टूट गया और माना जाता है कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की।

योगिता की यह हालत देखकर मिथुन चक्रवर्ती ने आखिरकार श्रीदेवी से दूरी बना ली। श्रीदेवी ने काफी सालों बाद फिल्म निर्माता बोनी कपूर से शादी की।

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?