लाइव न्यूज़ :

Year ender 2018: 'बागी 2' से लेकर '2.0' तक साल 2018 में सबसे ज्यादा सर्च गई 8 बड़ी फिल्में

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 17, 2018 07:28 IST

साल 2018 बॉलीवुड के लिए फिल्मों के लिहाज से काफी लकी रहा। एक से एक नायाब फिल्में पर्दे पर इस साल रिलीज हुईं।

Open in App

साल 2018 बॉलीवुड के लिए फिल्मों के लिहाज से काफी लकी रहा। एक से एक नायाब फिल्में पर्दे पर इस साल रिलीज हुईं। अब ये साल खत्म होने को है और हर साल की तरह इस साल की कुछ फिल्मों को फैंस ने सोशल प्लेटफार्म पर सबसे ज्यादा सर्च किया है। जिसको लेकर गूगल ने हाल ही में एक लिस्ट जारी की है, जिसमें साल 2018 में बॉलीवुड की ज्याद सर्च की गई फिल्मों के नाम का जिक्र किया गया है। आइए जानते हैं इस साल सबसे ज्यादा कौन की फिल्में फैंस ने सर्च कीं-

 2.0

 रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर 2.0 हाल ही में पर्दे पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को फैंस से जमकर सराहना भी मिली है।  फिल्म 600 के आस पास के बजट में बनाई गई। ऐसे में फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है।  कुल कमाई की बात करें तो फिल्म ने 2 हफ्तों में 700 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है। 

 बागी 2

 बागी की सफलता के बाद इसी साल पर्दे पर बागी2 भी रिलीज की गई। फिल्म में टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने अभिनय किया। फिल्म में दिशा के ग्लैमरस अंदाज और टाइगर के खतरनाक स्टंट के कॉम्बिनेशन से फिल्म शानदार कमाई करने में सफल रही। फिल्म को फैंस ने जमकर सर्च किया।

रेस 3

ऐसे तो रेस 3 ने पर्दे पर कोई खास कमाल नहीं किया था। फिल्म में एक्शन, ड्रामा सलमान खान के तड़के के बाद भी ये  बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई। रेस सीरीज की ये पहली फिल्म थी जो कमाल नहीं कर पाई थी।

धड़क

अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी ने इस साल धड़क फिल्म के जरिए पर्दे पर अपने कदम रखे। ईशान खट्टर के साथ आई इस फिल्म को फैंस ने जमकर पसंद किया। फिल्म ने अच्छा खासा कलेक्शन भी किया। 

एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर

 साल 2018 में हॉलीवुड फिल्मों ने भी फैंस को अपनी तरफ खींचा। जिसमें एवेंजर्स सीरीज की इस फिल्म ने अपना दबदबा बनाए रखा और बॉलीवुड फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को भी बुरी तरह से प्रभावित किया।

संजू

संजय दत्त के जीवन पर बनी फिल्म संजू भी सर्ज की जाने वाली लिस्ट में शामिल है। ये फिल्म फैंस के दिलों में उतरने में पूरी तरह से कामयाब रही। राजकुमार हिरानी निर्देशित फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का रोल बेखूबी प्ले किया। इस फिल्म ने जमकर कमाई भी की।

पद्मावत

तमाम विवादों को साल 2017 में झेलने के बाद पद्मावत को 2018 में पर्दे पर पेश किया गया। फिल्म को रिलीज से पहले सेंसर बोर्ड की कैंची और करणी सेना के विरोध का सामना करना पड़ा। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की और नए कीर्तिमान रचे। फिल्म के सभी कलाकारों के अभिनय की भी जमकर सराहना फैंस के द्वारा की गई।

ब्लैक पैंथर 

हॉलीवुड की इस फिल्म ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में नाम कमाया। इस फिल्म ने जोरदार कमाई की। भारत में भी इसका बिजनेस शानदार रहा। इस फिल्म को जमकर सर्ज किया गया है।

टॅग्स :2.0धड़कसंजूपद्मावत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटChennai Super Kings vs Rajasthan Royals: 4 ओवर, 26 रन, 3 विकेट, सिमरजीत सिंह के आगे सरेंडर हुई संजू की सेना

बॉलीवुड चुस्कीकास्टिंग काउच के अनुभव को रणवीर सिंह ने किया याद, कहा- 'एक प्रोड्यूसर ने मुझे बेकार जगह बुलाया और फिर...'

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की फिल्म 'पृथ्वीराज' पर शुरू हुआ विवाद, करणी सेना ने फिल्म के नाम पर जताई आपत्ति

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर के बर्थडे पर देखें बेहद ही खूबसूरत तस्वीरें, आप भी हो जाएंगे दीवाने!

बॉलीवुड चुस्कीजाह्नवी कपूर ने शेयर की मन की बात, कहा- फिल्म 'धड़क' से मैं कई लोगों का दिल नहीं जीत पायी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल