लाइव न्यूज़ :

क्या कभी श्रीदेवी पर बनेगी बायोपिक फिल्म? पति बोनी कपूर बोले- "मेरे जिंदा रहते..."

By अंजली चौहान | Updated: April 3, 2024 15:13 IST

श्रीदेवी के जीवन पर आधारित बायोपिक पर बोनी कपूर ने अपनी राय रखी है।

Open in App

मुंबई: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज एक्ट्रेस भले ही हमारे बीच मौजूद नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में दर्शकों के दिलों में जिंदा है। बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर अब बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। वहीं, श्रीदेवी के पति बोनी कपूर जाने-माने निर्देशक हैं ही। बोनी कपूर इस समय अपनी फिल्म मैदान की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

अजय देवगन स्टारर फिल्म मैदान जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होगी। प्रोजेक्ट के निर्माता बोनी कपूर प्रचार अभियान में व्यस्त हैं। हाल ही में एक बातचीत के दौरान, फिल्म निर्माता ने अपनी दिवंगत पत्नी, अभिनेत्री श्रीदेवी की यात्रा का विवरण देने वाली एक बायोपिक पर अपने विचार सामने रखें।

डीएनए के साथ हाल ही में एक साक्षात्कार में बोनी कपूर ने श्रीदेवी के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने को लेकर कहा, "''वह बेहद निजी इंसान थीं और उनकी जिंदगी निजी ही रहनी चाहिए।"

उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि ऐसा कभी होगा। जब तक मैं जिंदा हूं, मैं ऐसा नहीं होने दूंगा।"

इस इंटरव्यू के दौरान बोनी कपूर ने अपनी फिल्म जुदाई को याद करते हुए उस समय की मुश्किलों के बारे में भी बताया। बोनी कहते हैं, "मैं कई चुनौतियों से गुजरा हूं। मेरी पिछली काई फिल्मों में मुझे तरह-तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा, जैसे मिस्टर इंडिया थी, नो एंट्री थी, वांटेड थी, जुदाई थी। जुदाई के दौरान एक अलग चुनौती थी। मेरी पत्नी (श्रीदेवी) गर्भवती थी और अनिल (कपूर) हीरो थे। लोगों ने कहा पिक्चर कैसी चलेगी, भाभी के साथ जोड़ी बनाई है।

अनुभवी अभिनेत्री श्रीदेवी का करियर चांदनी, इंग्लिश विंग्लिश और कई अन्य प्रशंसित और लोकप्रिय फिल्मों से भरा रहा। 24 फरवरी, 2018 को जब उनका निधन हुआ तो उन्होंने एक प्रतिष्ठित विरासत छोड़ी।

बोनी कपूर की 'मैदान' के बारे में

फ्रेश लाइम फिल्म्स के सहयोग से जी स्टूडियोज और बेव्यू प्रोजेक्ट्स द्वारा प्रस्तुत, मैदान साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म के ट्रेलर और गानों ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। 

अजय देवगन फुटबॉल कोच की भूमिका निभाते हुए, कलाकारों में प्रियामणि, गजराज राव और बंगाली अभिनेता रुद्रनील घोष भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

निर्देशक अमित रविंदरनाथ शर्मा द्वारा निर्देशित और जी स्टूडियोज, बोनी कपूर, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और आकाश चावला द्वारा निर्मित, मैदान 10 अप्रैल, 2024 को रिलीज के लिए तैयार है।

टॅग्स :श्रीदेवीबॉलीवुड अभिनेत्रीआगामी फिल्मअजय देवगनजाह्ववी कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअदिति शर्मा और हम्द खान की "इश्क ज़ालिम है" वीनस म्यूजिक पर रिलीज !

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम