लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर क्यों ट्रोल हुए बाहुबली अभिनेता प्रभास?

By अनिल शर्मा | Updated: August 28, 2021 14:25 IST

इस तस्वीर में क्या खास थी कि प्रभास को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल प्रभास बड़े बजट की पौराणिक फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की जिसमें प्रभास का वजह थोड़ा बढ़ा हुआ दिख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देवजन बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए प्रभासप्रभास को किसी ने बड़ा पाव तो किसी ने दूधवाला कहा

 मुंबईः सोशल मीडिया पर बड़े से बड़े अभिनेता ट्रोलिंग का शिकार हो जाते हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी किसी बयान या फिर फिल्म को लेकर। हाल ही में बाहुबली अभिनेता प्रभास भी इसका शिकार हो गए जब उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई। नेटिजंस ने उन्हें 'मिल्कमैन', 'अंकल' और 'वड़ा पाव' जैसे उपनामों से पुकारा।

इस तस्वीर में क्या खास थी कि प्रभास को ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल प्रभास बड़े बजट की पौराणिक फिल्म आदिपुरुष की शूटिंग के लिए मुंबई में हैं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी एक तस्वीर क्लिक की जिसमें प्रभास थोड़े हेल्दी दिख रहे हैं। प्रभास की जब फोटो क्लिक की गई उस वक्त वे मेकअप में भी नहीं थे। लिहाजा  प्रभास को 'वजन बढ़ाने' के लिए ट्रोल किया जाने लगा। और उन्हें लोगों ने बड़ा पाव तक कह डाला।

कुछ यूजर ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे वह अपने 50 के दशक में है। वहीं एक अन्य ने लिखा- वह वड़ा पाव में बदल गए हैं। कुछ ने अजीबो-गरीब कैप्शन के साथ कॉमिक मीम्स बनाना शुरू कर दिया। दूसरी ओर, कुछ प्रभास प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर ट्रोल का मुकाबला करने के लिए उनका समर्थन किया।

फिल्म आदिपुरुष में कृति सेनन और सनी सिंह भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभास भगवान राम, कृति सनोन सीता और सनी सिंह लक्ष्मण की भूमिका निभाएंगे। वहीं प्रभास राधे श्याम और सालार में दिखाई देंगे। इसके साथ ही प्रभास आदिपुरुष और प्रोजेक्ट के जैसी दो और परियोजनाओं पर भी काम कर रहे हैं।

 

टॅग्स :प्रभासबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!