लाइव न्यूज़ :

कौन थे कल्याण चटर्जी?, 400 से अधिक फिल्मों में काम किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 09:47 IST

1968 में रिलीज हुई ‘अपोनजोन’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।

Open in App
ठळक मुद्देरविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।‘दुही पृथ्वी’, ‘सबुज द्वीपर राजा’ और ‘बैशे श्रवण’ शामिल हैं।

कोलकाताः अनुभवी बंगाली अभिनेता कल्याण चटर्जी का निधन हो गया है। वह 81 वर्ष के थे। ‘पश्चिम बंगाल मोशन पिक्चर आर्टिस्ट्स फोरम’ ने सोमवार को एक बयान में यह जानकारी दी। चटर्जी टाइफाइड और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे और उनका एमआर बांगुर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज हो रहा था, जहां रविवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

उन्होंने 1968 में रिलीज हुई ‘अपोनजोन’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और 400 से अधिक फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने सहायक अभिनेता की भूमिकाएं निभायीं। उनकी कुछ उल्लेखनीय फिल्मों में ‘धांगये मे’, ‘दुही पृथ्वी’, ‘सबुज द्वीपर राजा’ और ‘बैशे श्रवण’ शामिल हैं।

उन्होंने सत्यजीत रे की फिल्म प्रतिद्वंदी में भी अभिनय किया था। बंगाली फिल्मों के अलावा उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी काम किया जिनमें सुजॉय घोष की फिल्म कहानी शामिल हैं। ‘आर्टिस्ट्स फोरम’ ने बयान में कहा, ‘‘हमारे सबसे अहम सदस्यों में से एक कल्याण चट्टोपाध्याय हमें छोड़कर चले गए हैं। हम बहुत दुखी हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।’’ चटर्जी ने पुणे फिल्म संस्थान से पढ़ायी की थी।

टॅग्स :कोलकातापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?